Responsive Scrollable Menu

अचानक लोगों से दूरी बनाने लगे हैं? AIIMS से जानिए उदासी और चिड़चिड़ापन कब हो सकते हैं सिजोफ्रेनिया के संकेत

अगर किसी के बिहेवियर में लगातार बदलाव दिख रहा है और इसका असर पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों या रोजाना की जिंदगी पर पड़ रहा है तो AIIMS में मनोचिकित्सा विभाग मानसिक स्वास्थ्य ने बताया है कि यह सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है. 

The post अचानक लोगों से दूरी बनाने लगे हैं? AIIMS से जानिए उदासी और चिड़चिड़ापन कब हो सकते हैं सिजोफ्रेनिया के संकेत appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

एक दिन के लिए स्वतंत्र भारद्वाज को फिर दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा, CJP कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र कुमार को एक दिन के लिए जेल भेज दिया है. उसे पटियाला हाउस के  ड्यूटी एमएम यानी महानगर दंडाधिकारी (Duty MM - Metropolitan Magistrate) के सामने पेश किया था. एक दिन के लिए उसे जेल भेज दिया गया है. अब उसे सोमवार को फिर से संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें, हाल में सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और में POSCO में केस दर्ज की. 

कल कोर्ट से मिल सकती है जमानत

दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वतंत्र के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मारपीट का सेक्शन जमानती है और एससी-एसटी एक्ट गैर जमानती है, हालांकि, ऐसे मामले में पुलिस तुरंत गिरफ्तार नहीं करती और कोर्ट भी तुरंत जमानत दे देती है. स्वतंत्र के केस में भी संभावना है कि कोर्ट उसको कल जमानत दे दे. 

चिराग पासवान ने भी दर्ज की शिकायत

बता दें, नाबालिग सीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर जोड़ी गई पॉक्सो का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज है, जिस वजह से पुलिस ने अब तक इस केस की जांच भी शुरू नहीं की है. इस पर आगे फैसला लिया जाएगा. पहले किशोर का पटियाला कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा, उसके बाद आगे फैसला लेगा. इसके अलावा, चिराग पासवान ने भी स्वतंत्र के खिलाफ शिकायत की है, हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर अभी दर्ज नहीं की है. 

जो हुआ वह सेल्फ डिफेंस में किया- स्वतंत्र

जब संसद मार्ग पुलिस थाने में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक नया वीडियो सामने आया था. स्वतंत्र ने वीडियो में कहा कि लोग जिसे हमला बात रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस में किया गया था. स्वतंत्र ने कहा कि अगर वह सेल्फ डिफेंस में नहीं करता तो भीड़ उनको पीट-पीटकर मार सकती थी. भारद्वाज का दावा है कि उसे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. इस दौरान उसके कड़े से नाबालिग के पिता के सिर पर चोट लग गई. 

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं- दिल्ली पुलिस

स्वतंत्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, निशु के पिता को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना से जुड़ा वीडियो भी सबूत के रूप में मौजूद है. मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि नाबालिक के पिता के सिर पर एक आरोपी के हाथ में पहने हुए कड़े से चोट लगी थी. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं.

कपिल मिश्रा और चिराग पासवान पर भी सफाई

स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में किए गए बड़बोलेपन पर भी सफाई पेश की. स्वतंत्र ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कुछ बातों को व्यंग्य में ही कहा गया था. दरअसल, स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में कहा था कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के वजह से दिल्ली पुलिस ने उनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया. कपिल मिश्रा और चिराग को उसने अपना भाई बताया था. 

चिराग पासवान ने जारी की सफाई
मामले ने जब तूल पकड़ा तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक शख्स खुलेआम कह रहा है कि उसने किसी को इतना मारा कि उसकी मौत हो सकती थी. उसे खुलेआम से कबूल करने के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होगी तो देश और जनता के बीच काफी गलत संदेश जाएगा. उस शख्स ने कई नेताओं के संग उनका नाम भी लिया. इस पर मैंने उसके खिलाफ शिकायत को दर्ज कराया. 

 

Continue reading on the app

  Sports

6 छक्के और 76 रन… BCCI ने जिसे बनाया कप्तान, उसने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले किया बड़ा धमाका

Dehradun T20 League 2026: बीसीसीआई ने हाल ही में लक्ष्य रायचंदानी को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है. उन्होंने देहरादून टी20 लीग में एक शानदार पारी खेली है. Sun, 06 Sep 2026 18:25:58 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: बिल्डिंग गिरी, मीडिया के सवालों से बचते दिखे दिल्ली के मेयर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:11:07+00:00

Delhi Building Collapse: 'सारी बिल्डिंग हिलने लगी..' छात्रा ने बताई सच्चाई ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:09:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers