Responsive Scrollable Menu

DELHI: 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश, ये है कारण

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने राजधानी में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के मद्देनजर लिया गया है।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) द्वारा जारी अधिसूचना के बाद शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक (समन्वय) विकास कालिया की मंजूरी से जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन दिल्ली सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ केंद्र सरकार , सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और स्वायत्त निकायों के दफ्तर भी बंद रहेंगे।

बता दें कि 11 सितंबर (शुक्रवार) को छुट्टी रहने के कारण 12 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 13 सितंबर (रविवार) को मिलाकर कर्मचारियों और छात्रों को लगातार 3 दिनों की छुट्टी मिलेगी। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष व विदेशी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे, जिसके चलते लुटियंस और मध्य दिल्ली में कड़े ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी का ही जिक्र किया गया है, ऐसे में 11 सितंबर को कॉलेज खुले रह सकते हैं।

Continue reading on the app

IAS Transfer: एक साथ 7 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक साथ 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव और अयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबन्धित आदेश समान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को जारी किया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, सचिवालय गांधीनगर पर कार्यरत संजीव कुमार को प्रबंध निदेशक गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड भरूच पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद पर कार्यरत राजकुमार बेनीवाल का स्थानांतरण हुआ है। राजेश मांझू रेवेन्यू इंस्पेक्शन कमिश्नर और एक्स ऑफिशियो सेक्रेटरी राजस्व विभाग सचिवालय गांधीनगर को स्थानांतरित करके स्टाफ अधीक्षक और पंजीकरण महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

सूरत नगर निगम के नगर आयुक्त बदले गए

राजकुमार बेनीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड भरूच को स्थानांतरित करके सूरत नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं अर्बन डेवलपमेंट एंड अर्बन हाउसिंग डिपार्मेंट को नियुक्ति के लिए सौंपी गई है। इस पद पर कार्यरत तेजस परमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

जानू देवन, सचिव वित्त विभाग (व्यय) को रेवेन्यू इंस्पेक्शन कमिश्नर और एक्स ऑफिशियो सेक्रेटरी राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रेम्या मोहन मुथदथ म्युनिसिपालिटीज एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त, एक्स-ऑफिशियो मैनेजिंग डायरेक्टर गुजरात अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गुजरात अर्बन डेवलपमेंट मिशन गांधीनगर को सरकार (हाउसिंग एंड निर्मल) गुजरात अर्बन डेवलपमेंट एंड अर्बन हाउसिंग डिपार्मेंट के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद पर कार्यरत राजकुमार बेनीवाल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

रचित राय, अनुसूचित जाति कल्याण के निदेशक को स्थानांतरित करके आदिवासी विकास के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह अनुसूचित जाति के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। हर्षिल आर मीणा को डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर मेहसाणा पद पर नियुक्त किया गया है।  इस पद पर कार्यरत पीबी राठौड़ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने फाइनल में 270 रन ठोक बदल दिया इतिहास, दलीप ट्रॉफी में पहली बार हुआ ऐसा

ishan kishan record: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा. साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ईशान किशन ने 270 रन बनाए. इस पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए. ईशान किशन ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी नाम किया, जो 65 साल के दलीप ट्रॉफी इतिहास में कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं किया. Mon, 7 Sep 2026 21:31:24 +0530

  Videos
See all

Mahabahas : ‘27 का घमासान, पहला मोर्चा ‘पश्चिम’ का मैदान! | CM Yogi | Akhilesh | Jayant | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T16:15:15+00:00

Landslide Viral Video: लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो! पलक झपकते ही धंस गया पहाड़ | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T16:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers