अक्टूबर में इंदौर में ‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट-2026’, मुख्यमंत्री बोले- सेमीकंडक्टर क्षेत्र में MP अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार
मध्य प्रदेश के इंदौर में अक्टूबर महीने में ‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विकास करना और निवेशकों, स्टार्टअप्स व विशेषज्ञों को आकर्षित करना।
इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। राज्य में अत्याधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक भारत के आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की आधारशिला है। देश में तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलाव और विकास में मध्यप्रदेश भी सहभागी बन रहा है। सेमीकंडक्टर इंडिया प्रोग्राम 2.0 में मध्यप्रदेश अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 6 राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने के बाद इस क्षेत्र में देश की गति तेज हुई है। सरकार को उम्मीद है कि मध्यप्रदेश अपनी नीतिगत पहल, निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक क्षमता के जरिए इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊंचाई देगा।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में अगले महीने 23-24 अक्टूबर को ‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। समिट में देश-विदेश के निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे। यहां प्रदेश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने, निवेश की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर व्यापक विचार-मंथन होगा।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने के लिए मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट 2026’ में निवेशक, विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता इंदौर में जुटेंगे और प्रदेश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास पर विचार मंथन करेंगे।… pic.twitter.com/4lcKDJKxjr
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 6, 2026
इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने MD ड्रग्स केस के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर: इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी बीच, इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक फरार आरोपी को दबोचा है।
बता दें कि पुलिस ने 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के फरार साथी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवास में कपड़े की दुकान चलाता था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रहा था।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा मामला स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास का है। मई माह में क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर देवास निवासी सरफराज और अमन को 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवास निवासी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे का नाम बताया था। इसके बाद पुलिस ने गब्बर के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस अन्य सप्लायरों और ड्रग्स खरीदने वाले ग्राहकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उल्लेखनीय है कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस साल अब तक NDPS एक्ट के तहत दर्ज 65 मामलों में 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में पुलिस पौने चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नशीला पदार्थ जब्त कर चुकी है।
शनिवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर को दबोचा
बता दें कि शनिवार को भी इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली। 31 अगस्त को पुलिस ने नशे के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी को भी दबोचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर मामला दर्ज पूछताछ में जुटी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







