Responsive Scrollable Menu

पहले सिलाई सीख खुद बनीं आत्मनिर्भर, अब दूसरी महिलाओं को दे रहीं रोजगार, ललित शुक्ला की ऐसे बदली किस्मत

Gonda News: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं. कुछ ऐसी ही कहानी गोंडा की महिला ललित शुक्ला की है, जिन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण लिया. समूह की मदद से उन्हें सिलाई मशीन मिली और उन्होंने घर से ही अपना काम शुरू किया. आज ललित शुक्ला अच्छी कमाी कर रही हैं.

Continue reading on the app

Jharkhand: झारखंड में बनेंगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाओं से लैस होंगे शहर

Jharkhand: झारखंड सरकार शहरों के बढ़ते विस्तार और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को राज्य के शहरीकृत जिलों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाएं तलाशने और इसकी ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए शहरों का योजनाबद्ध तरीके से विस्तार करना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (3 सितंबर) को झारखंड मंत्रालय में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े जमीन के मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान राज्य में शहरी विकास, नए इलाकों के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

क्या है सैटेलाइट टाउनशिप का प्लान?

सरकार राज्य के अलग-अलग शहरीकृत जिलों में ऐसी जगहों की पहचान करेगी, जहां भविष्य में नए शहरी केंद्र बनाए जा सकें. इन जगहों का चयन केवल जमीन की उपलब्धता देखकर नहीं किया जाएगा. इसके लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा. इसमें जमीन की स्थिति के साथ सड़क और दूसरी कनेक्टिविटी, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं को देखा जाएगा. साथ ही रोजगार की संभावनाओं और आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली आबादी की जरूरतों का भी आकलन किया जाएगा. यानी सरकार की कोशिश होगी कि जहां नई टाउनशिप बने, वहां लोगों को रहने के साथ रोजगार और जरूरी सुविधाएं भी आसपास मिल सकें.

स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी विकास का मतलब केवल सड़क और भवन बनाना नहीं होना चाहिए. नए शहरी इलाकों को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाए. इन टाउनशिप में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, आसान आवागमन और अच्छी सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे मौजूदा शहरों पर बढ़ता आबादी का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

रोजगार और निवेश के नए अवसर

नई सैटेलाइट टाउनशिप को केवल रहने की जगह के रूप में विकसित करने की योजना नहीं है. सरकार यहां निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी ध्यान देगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमीन से जुड़े काम और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही विभागों के बीच बेहतर तालमेल रखने और योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है.

भविष्य की आबादी को ध्यान में रखकर योजना

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि शहरों के विकास की योजनाएं केवल आज की जरूरतों के आधार पर नहीं बननी चाहिए. आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली आबादी और भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है. इसी सोच के तहत राज्य के शहरीकृत जिलों में नए शहरी केंद्र विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. अब संबंधित जिलों में जमीन, कनेक्टिविटी, नागरिक सुविधाओं और रोजगार की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा. इसके आधार पर सरकार आगे की कार्ययोजना तैयार करेगी.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड के दुमका में पहली बार होगी नारियल की खेती, 10 हजार पौधों से किसानों की बढ़ेगी कमाई

Continue reading on the app

  Sports

जुबां पर 'जन गण मन' और भारतीय फैन के कंधे पर हाथ, पाकिस्तानी फैन का ये वीडियो दिन बना देगा

Pakistani Fan Sings Indian national anthem: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन भारत का राष्ट्रगान जाता नजर आ रहा है. Sun, 6 Sep 2026 18:26:29 +0530

  Videos
See all

Sanjay Azad Case: स्वतंत्र भारद्वाज से चिराग पासवान ने किया किनारा, बोले- 'मैं नहीं जानता' | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:45:37+00:00

Kanpur Hindu Adhyatmik Mela: 26 से 30 नवंबर तक लगेगा भव्य मेला, RSS और संतों की रहेगी भागीदारी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers