Responsive Scrollable Menu

Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन के पास अचानक गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के पास एक इमारत गिर गई है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आशंका है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

फिलहाल बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इमारत के अंदर कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना सामने आई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल घटना में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR में फिर बरसे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौके पर पहुंचीं दमकल की टीमें

फायर विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।फिलहाल हादसे की वजह और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ेगा, घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

MP के Sagar में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, UP के Lalitpur से तस्करी का शक

सागर (मध्यप्रदेश), छह सितंबर सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सागर की जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने बंडा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज तड़के चार बजे यह मामला संज्ञान में आया। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

हमारा विशेष ध्यान इस बात पर है कि यदि अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए हैं, तो उनकी जांच कराकर उनका उपचार किया जाए।’’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच का आदेश देते हुए कहा कि सरकार इसमें सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। जिलाधिकारी पाल ने यह भी कहा कि मामले की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जहरीली शराब यहां लाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ललितपुर का एक गिरोह इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त है। चूंकि यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है, इसलिए शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।’’ सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा कि जानकारी सामने आते ही जांच शुरू कर दी गई और अब तक जितने भी संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब का स्रोत उत्तर प्रदेश का ललितपुर हो सकता है। पहले भी इस प्रकार के मामलों में ललितपुर के गिरोहों की संलिप्तता सामने आई है। इसी दिशा में हम जांच कर रहे हैं।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हो रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।’’ स्थानीय स्तर पर शराब तस्करों को संरक्षण दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर सुजानिया ने कहा कि यदि जांच में इसकी पुष्टि हो जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ललितपुर से सागर की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 110 से 120 किलोमीटर है। इससे पहले, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में नौ लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ लोगों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आबकारी आयुक्त सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी बंडा में मौजूद हैं और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब के सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ सागर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बंडा क्षेत्र में हुई मौतों को लेकर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की। पटवारी ने ग्वालियर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘‘शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं।’’ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने दावा किया कि सागर में जहरीली-अवैध शराब ने 11 लोगों की जान ले ली है तथा 25 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सिंघार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सरकार की नाक के नीचे चल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर सवाल है।’’ उन्होंने कहा कि इससे पहले उज्जैन से नकली शराब का मामला सामने आ चुका है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार कब रुकेगा? किसके संरक्षण में यह जहरीला कारोबार फल-फूल रहा है?’’ बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र लोधी ने 11 लोगों की मौत और 25 लोगों के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन होने का दावा किया।

पूर्व विधायक तरवर लोधी ने इस घटना पर कहा कि बंडा विकासखंड के बराज, घूघर, नौराज और आसपास के गांवों में रहने वाले कई लोगों ने शनिवार रात शराब का सेवन किया था, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि परिजन उन्हें इलाज के लिए बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि चार-पांच लोग बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार-पांच लोगों को सागर भेजा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Neha Bora News : नेहा बोरा ने किसको दी चेतावनी ? #nehabora #ytshorts #studentsprotest #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:12:55+00:00

दिल्ली चलती कार में लगी आग | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers