Responsive Scrollable Menu

'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा युवा हिस्सा लें: मोनिका शर्मा

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के 89वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ बड़े आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं के हौसलाअफजाई के लिए मोनिका भोला, मोनिका शर्मा और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह उपस्थित थे।

50 घंटे तक लगातार डांस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली मोनिका भोला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के 89वें संस्करण में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस फिटनेस कार्यक्रम से हम युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जुड़ना चाहिए।

फिट इंडिया एंबेसडर और मशहूर योग प्रशिक्षक मोनिका शर्मा ने कहा, मैं इस कार्यक्रम के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहती हूं। पीएम के द्वारा शुरू किया गया, यह बहु़त बड़ा अभियान है। फिट इंडिया अभियान देश के हर राज्य के हर जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम सभी आज के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल के आदी हो गए हैं। हम सभी का स्क्रिन टाइम बढ़ गया है। लेकिन, हम सभी समय निकालकर फिट इंडिया अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। हम सभी संडे ऑन साइकिल के 89वें संस्करण में हिस्सा लेने आए हैं। फिटनेस के लिहाज से यह बेहद अहम कार्यक्रम है। इसके लिए युवा और खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का भी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अभियान की सफलता में मांडविया और उनके मंत्रालय का भी अहम योगदान रहा है।

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच संजय सिंह ने कहा, फिट इंडिया अभियान में अब भारतीय सेना के लोग भी शामिल होंगे। आर्मी में रहते हुए खेल से जुड़े लोग कोचिंग का प्रशिक्षण लेकर फिट इंडिया अभियान में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, भारत सरकार ने खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए बजट बढ़ाया है। हाल ही में भारत मंडपम में हुए एक कार्यक्रम में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जमीनी स्तर से प्रतिभाओं का चयन करने की बात कही थी। जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलीट बनाया जाएगा। हम सभी 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

12 हजार फैंस, सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली जैसा उन्माद, चेपक स्टेडियम में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम

Vaibhav Sooryavanshi fans: दलीप ट्रॉफी फाइनल में चेपक स्टेडियम वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंज उठा. लगभग 12,000 फैंस 15 वर्षीय युवा सितारे की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद जोस बटलर और कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज भी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तारीफ कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी से लेकर 93 मिनट की पारी तक, वैभव ने साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट में एक नए, सुनहरे युग की शुरुआत हो चुकी है. Sun, 6 Sep 2026 21:40:50 +0530

  Videos
See all

Weather Update: यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट! | Monsoon Rain | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:45:06+00:00

Delhi Building Collapse LIVE: दिल्ली में जहां हादसा, वहां से कवरेज | Satya Niketan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers