Responsive Scrollable Menu

Viral Video: नौकरी मिलते ही छुट्टी चाहिए? कभी बेरोजगारों का दर्द सोचा है? लड़की का वीडियो वायरल

Work Culture Viral Debate: नौकरी मिलने के बाद छुट्टियों के लिए तरसने वाले कर्मचारियों की सोच पर एक लड़की का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो गया है। उसकी बात 'काम ही त्योहार है, इसकी इज्जत करो' पर लोग बंटे हुए हैं। कुछ सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ कॉर्पोरेट प्रेशर की हकीकत बता रहे हैं।

Continue reading on the app

केरल के Kaipamangalam हादसे पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी

त्रिशूर, छह सितंबर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कैपामंगलम जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि एक-दूसरे पर दोष मढ़ने से कोई फायदा नहीं होगा। इस हादसे में तमिलनाडु के आठ लगों की मौत हो हो गई थी। यह हादसा शुक्रवार देर रात डिंडिगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार के कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा जाने से हुआ।

त्रिशूर से लोकसभा सदस्य गोपी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी संबंधित पक्षों से गलतियां हुई हैं और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के उन हिस्सों पर सुरक्षित यातयात सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया जहां अब भी निर्माण कार्य जारी है। गोपी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ‘सख्त’ चेतावनी दी गई है और इस मामले को सार्वजनिक मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बोलना वास्तव में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारियों या दूसरों पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए। गोपी ने कहा कि जहां भी सड़क का काम पूरा हो गया है, वहां वाहनों को सुरक्षित रूप से गुजरने देने के लिए सही डायवर्ज़न की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि कैपामंगलम में, जहां हादसा हुआ है वहां पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

हादसे के बाद, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और खेल मंत्री ओ.जे. जनीश ने एनएचएआई के समक्ष केरलम में राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर चिंता जताई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने हालांकि मामले में एनएचएआई और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने को लेकर केरलम के मंत्रियों की आलोचना की।

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में गरजे ईशान किशन, दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन कप्तान का तूफानी शतक, टीम मजबूत

Ishan Kishan Smashes Century: ईशान किशन के तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी के दम पर ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया. चेन्नई में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में कप्तान ईशान किशन ने 122 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा. इससे पहले युवा वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों की तेज तर्रार पारी से टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन बनाए. Sun, 6 Sep 2026 17:15:56 +0530

  Videos
See all

Building Collapses in Delhi Live: दिल्ली में जहां गिरी बिल्डिंग...वहीं से कवरेज | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T11:40:09+00:00

Chitrakoot में CM योगी का बहुत बड़ा बयान | Breaking News | Yogi Adityanath | Flood | UP New #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T11:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers