India’s Got Latent 2: विवादों से सबक ले रहे समय रैना? अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक सुनते ही कंटेस्टेंट को टोका
India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लैटेंट 2 इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन, मेधा शंकर, निशांत तंवर और शेरोन वर्मा नजर आए। इस दौरान अहमदाबाद से आए एक कंटेस्टेंट ने फ्लाइट को लेकर मजाक करने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी बात अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना की तरफ जाती दिखी तो समय रैना ने उसे बीच में ही रोक दिया।
फ्लाइट के डर पर कंटेस्टेंट ने शुरू किया जोक
एपिसोड में अहमदाबाद के कंटेस्टेंट विजय पोरिया अपनी परफॉर्मेंस से समय रैना और पैनल को हंसाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान समय ने उनसे पूछा कि उन्हें फ्लाइट से इतना डर क्यों लगता है, क्या फ्लाइट बहुत महंगी होती हैं? विजय ने कहा कि वह अहमदाबाद से हैं। इसके बाद उन्होंने करीब एक साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह छत पर बैठे थे, तभी उनके दोस्त का फोन आया और उसने कहा, “अपने बाएं तरफ देखो।”
विजय अपनी बात आगे बढ़ाते, उससे पहले ही समय रैना ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि क्या वह कोई दूसरा जवाब दे सकते हैं, जिसे शो में रखा जा सके। इसके बाद समय ने सवाल दोबारा पूछा। इस बार विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “फ्लाइट काफी महंगी होती है।” उनका जवाब सुनकर समय रैना, वरुण धवन और बाकी पैनलिस्ट हंस पड़े।
विजय की बात का इशारा 12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की ओर था। इस हादसे में विमान में सवार ज्यादातर लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में समय रैना ने इस संवेदनशील संदर्भ को आगे बढ़ाने के बजाय कंटेस्टेंट से दूसरा जवाब देने को कहा।
अहमदाबाद में शो नहीं कर पा रहे समय रैना
एपिसोड में समय रैना ने अहमदाबाद में अपने लाइव शो को लेकर भी बात की। विजय ने दर्शकों से अहमदाबाद में लाइव कॉमेडी शो में आने की अपील की और समय से शो के लिए शाउटआउट देने को कहा। इस पर समय ने बताया कि उनका खुद का शो अहमदाबाद में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अहमदाबाद के अधिकारियों से शो करने की अनुमति देने की अपील की और कहा कि उन्हें गुजरात में परफॉर्म करना पसंद है। समय के मुताबिक, उन्हें पिछले एक साल से शो करने की अनुमति नहीं मिली है।
पहले भी विवादों में रहा है शो
गौरतलब है कि इंडियाज गॉट लैटेंट पहले भी विवादों में रह चुका है। साल 2025 में रणवीर इलाहाबादिया की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शो से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत और एफआईआर का मामला सामने आया था। इसके बाद शो के वीडियो और बाद में पूरा शो प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। अब नए सीजन में समय रैना का अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़े मजाक को आगे बढ़ने से रोकना चर्चा का विषय बन गया है।
KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल
KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama




