'बीना भाभी' ने मिर्जापुर द मूवी में दिए इंटीमेट सीन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुए वायरल, एक्ट्रेस ने बताया कैसे किया शूट
Rasika Dugal Intimate Scene: 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं. इसी के साथ फिल्म ने दो ही दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में गुड्डू भैया, मुन्ना त्रिपाठी और कालीन भैया के किरदारों की बहुत तारीफ हो रही है. हालांकि, इसके साथ ही एक और किरदार ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. उनका नाम है रसिका दुग्गल (Rasika Dugal). उन्होंने फिल्म में इंटीमेट सीन दिए हैं. अब सोशल मीडिया पर उनके बारे में चर्चा हो रही है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड सीन शूट करने के बारे में बात की है. उन्होंनें बताया कि वेब सीरीज से लेकर फिल्म में उनके इंटीमेट सीन कैसे शूट होते थे?
'बीना भाभी' ने बताया कैसे होते थे इंटीमेट सीन शूट
रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर वेब सीरीज के पहले सीजन की शूटिंग को याद किया. तीन सीजन वाली इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया था. सीरीज और फिल्म में बीना त्रिपाठी के किरदार से महफिल लूटने वाली रसिका ने बताया कि उस वक्त इंटीमेट सीन के लिए कोऑर्डिनेटर नहीं होते थे, जबकि आज ये कॉन्सेप्ट है. उन्होंने कहा, 'इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर' उतना ही इंटीमट सीन में जरूरी होता है जितना कि किसी एक्शन सीक्वेंस में फाइटर मास्टर और किसी डांस सीक्वेंस में कोरियोग्राफर.
वेब सीरीज के दौरान नहीं होते थे 'इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर'
उन्होंने कहा, 'मिर्जापुर के पहले सीजन के वक्त 'इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर' जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं हुआ करता था. हमारे यहां ये तब तक नहीं आया था, लेकिन मेरा मानना है कि वेस्ट में ये कॉन्सेप्ट पहले से ही था. हालांकि हमारे डायरेक्टर और यूनिट ने काफी मदद की और हम इसे लेकर खुशकिस्मत रहे. उन्होंने ये डिसाइड किया कि उस वक्त कौन इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका में नजर आएगा. मुझसे इंटीमट सीन को लेकर डायरेक्टर ने पहले ही बात कर ली थी जिससे कि मुझे कोई प्रॉब्लम न फेस करना पड़े.'
इंटीमेट सीन के दौरान कौन-कौन होता था सेट पर
उनका कहना है कि आज के समय में इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर्स जरूरी है. रसिका ने कहा, 'जब इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर्स नहीं होते थे ये काम करना किसी ना किसी की जिम्मेदारी हुआ करती थी, लेकिन कोई ये नहीं जानता था कि ये जिम्मेदारी है किसकी. लेकिन, अब कोऑर्डिनेटर्स होते हैं तो हमें पहले से ही पता होता है कि ये काम कौन देख रहा है. ऐसे सीन में जिन व्यक्ति की जरूरत होती है वो ही सेट पर होते हैं और बाकी वहां नहीं होते हैं. अब सब कुछ काफी अच्छे से और बेहतर तरीके से कोऑर्डिनेटेड होता है.'
ये भी पढ़ें: 'इंडिया में वेश्यावृत्ति लीगल होनी चाहिए', पूमन पांडे बोलीं- 'मेरे कामुक वीडियो से देश-दुनिया को मिल रही सर्विस'
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी ने दो दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आज के लाइव कलेक्शन को मिलाकर इसकी कमाई 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही, जहां इसने पहले दिन 11,135 शोज़ और 42.7% ऑक्यूपेंसी के साथ 25.75 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में और बढ़त देखी गई, जहां 11,256 शोज़ और 52.7% की ऑक्यूपेंसी के साथ इसने 32 करोड़ रुपये का बिनजेस किया. वहीं, अब रविवार के लाइव कलेक्शन की बात करें तो 3,857 शोज़ और 33.7% ऑक्यूपेंसी के साथ 3.41 करोड़ की अब तक कमाई हो चुकी है. ऐसे में आज तीसरे दिन के लाइव कलेक्शन को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि पहले रविवार को फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी. ऐसे में अब तक देखना होगा क्या ये पहले रविवार को अपना ओपनिंग कलेक्शन तोड़ पाती है या नहीं.
अशोकनगर में सनसनी: बालाजी मंदिर की प्रतिमा पर कुल्हाड़ी से हमला, लोगों में फूटा भारी गुस्सा
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पिपरई के रामलीला मैदान स्थित बालाजी मंदिर में एक असामाजिक तत्व द्वारा भगवान की प्रतिमा पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. इस हमले में मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में लोगों ने करीब 3 से 4 घंटे तक सड़क पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आरोपी नीलेश नरवरिया को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मंदिर में रामायण पाठ कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जनता के भारी आक्रोश और घटना के दुस्साहस को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






