Responsive Scrollable Menu

मजबूत क्रेडिट स्कोर के लिए अपनाएं 5 आदतें:समय पर EMI चुकाने और कम कार्ड इस्तेमाल से सुधरेगी प्रोफाइल, बार-बार इंक्वायरी से बचें

कोई भी कर्ज लेने से पहले बैंक आपका क्रेडिट स्कोर जांचते हैं। अगर ये कमजोर हो तो लोन आसानी से नहीं मिलता। EMI या बिल चुकाना, क्रेडिट कार्ड लिमिट का इस्तेमाल और बार-बार नए लोन के लिए अप्लाई करना जैसे फैक्टर्स क्रेडिट स्कोर पर असर डालते हैं। ऐसे में अगर किसी वजह से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो गया है तो सही आदतें बनाए रखकर इसे मजबूत किया जा सकता है। यहां हम ऐसी ही 5 आदतें बता रहे हैं… 1. समय पर चुकाएं हर EMI और बिल क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए सबसे जरूरी आदत हर महीने की EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाना है। देरी से किया गया पेमेंट आपकी क्रेडिट हिस्ट्री में दर्ज हो जाता है। इसलिए भुगतान की तारीख न भूलें, इसके लिए ऑटोमैटिक पेमेंट्स या रिमाइंडर्स का सहारा लें। 2. क्रेडिट कार्ड की लिमिट का सीमित इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड की बड़ी लिमिट मिलने का मतलब यह नहीं है कि पूरी रकम खर्च कर दी जाए। आप अपनी कुल उपलब्ध लिमिट में से कितना पैसा इस्तेमाल करते हैं, इसे 'क्रेडिट यूटिलाइजेशन' कहा जाता है। सिबिल के अनुसार, ज्यादा क्रेडिट यूटिलाइजेशन से लेंडर्स को लगता है कि आप पूरी तरह से उधार के पैसों पर निर्भर हैं, जिससे आपका क्रेडिट प्रोफाइल कमजोर हो सकता है। 3. जरूरत होने पर ही नए क्रेडिट के लिए करें अप्लाई कैशबैक या जॉइनिंग ऑफर्स के लालच में बार-बार नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करने से बचें। जब भी आप नए लोन या कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो लेंडर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करता है, जिसे 'हार्ड इंक्वायरी' कहा जाता है। एक आध इंक्वायरी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कम समय में कई बार आवेदन करने से स्कोर पर असर पड़ता है। 4. पुराने क्रेडिट अकाउंट्स सोच-समझकर बंद करें सालों पुराना क्रेडिट कार्ड जिसका रीपेमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा हो, वह आपके क्रेडिट स्कोर के लिए फायदेमंद होता है। लंबी हिस्ट्री यह दर्शाती है कि आपने लंबे समय तक जिम्मेदारी से क्रेडिट मैनेज किया है। पुराना कार्ड बंद करने से आपकी कुल उपलब्ध क्रेडिट लिमिट घट जाती है, जिससे यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ सकता है। हालांकि, अगर कार्ड पर गैर-जरूरी भारी फीस लग रही हो, तब ही उसे बंद करने पर विचार करें। 5. नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते रहें अपनी सिबिल रिपोर्ट को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। रिपोर्ट में आपके सभी क्रेडिट अकाउंट्स, बैलेंस, पेमेंट हिस्ट्री और लेंडर्स की इंक्वायरी का ब्योरा होता है। किसी अनजान अकाउंट, गलत बकाया राशि, डुप्लीकेट एंट्री या अनधिकृत इंक्वायरी को समय रहते पकड़कर डिस्प्यूट दर्ज कराया जा सकता है। शॉर्टकट से नहीं, अनुशासन से सुधरेगा स्कोर मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल बनाने में कोई शॉर्टकट काम नहीं करता। समय पर बिल भरना, क्रेडिट कार्ड लिमिट का संतुलित इस्तेमाल, बिना जरूरत लोन के लिए अप्लाई न करना, पुराने कार्ड एक्टिव रखना और नियमित CIBIL रिपोर्ट चेक करने जैसी आदतें मिलकर ही स्कोर सुधारती हैं। नॉलेज बॉक्स: क्या होती है हार्ड और सॉफ्ट इंक्वायरी?

Continue reading on the app

यूएस ओपन: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एलेजांद्रो ताबिलो को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई

न्यूयॉर्क, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अपने पहले यूएस ओपन खिताब की तलाश में आगे बढ़ रहे जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चीली के एलेजांद्रो ताबिलो को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (2), 6-2 से हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली है।

Continue reading on the app

  Sports

Joe Root: इंग्लिश दिग्गज ने किया पाकिस्तान टीम का बचाव, कहा- इतनी आलोचनाएं अपमानजनक

Joe Root Defened Pakistan: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान की खराब स्थिति के बावजूद मेहमान टीम का बचाव किया है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को लेकर हो रही आलोचना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- पाकिस्तान ने कोई लड़ाई नहीं की, ऐसा कहना टीम और इंग्लैंड दोनों के लिए थोड़ा अपमानजनक है।

इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से जीत दर्ज की, जबकि लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है। टीम सीरीज की चार पारियों में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले रूट ने कहा कि पाकिस्तान निश्चित तौर पर उनके लिए चुनौती रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टीम को शानदार और दूसरी को खराब बताना सही तरीका नहीं है। उनके मुताबिक आमतौर पर सच्चाई इन दोनों के बीच होती है।

रूट ने कहा कि अगर इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है तो इसका मतलब यह नहीं कि पाकिस्तान खराब टीम है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने परिस्थितियों और पिच को तेजी से समझा और उसी के मुताबिक खेला। इसी वजह से पाकिस्तान को मैच में पैर जमाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

इंग्लिश बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट को लेकर भी अपनी टीम को सावधान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो मैचों में जो हुआ, वह अब मायने नहीं रखता। इस सप्ताह उनके सामने बिल्कुल अलग चुनौती होगी। पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं 
पाकिस्तान की मुश्किलें सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव हुए। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को पद से हटा दिया गया, जबकि सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया।

इसके अलावा अनुभवी मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान एजबेस्टन टेस्ट में अपेक्षाकृत युवा और अनुभवहीन टीम के साथ उतरेगा। हालांकि रूट के मुताबिक इंग्लैंड इस टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।

Wed, 09 Sep 2026 09:46:07 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting : निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले टीकाराम जूली #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:44:02+00:00

Hindi News : पटना से मुंगेर तक....बाढ़ से हाहाकार! | Weather Update | Latest News | Bihar Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:36:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers