इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया'
Irfan Pathan On Pakistan Lost: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. चेपाक में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. पहले पाकिस्तान को 55 के स्कोर पर ऑलआउट किया और फिर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. एक ओर पाकिस्तान को हार मिली, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पोस्ट करके पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.
इरफान पठान ने पोस्ट कर छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक
Aaj Sunday hai kya?
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 5, 2026
भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में तंज कसा. उन्होंने एक्स पर लिखा- “आज रविवार है क्या?” पठान का यह पोस्ट तुरंत चर्चा में आ गया और इसे 2025 पुरुष एशिया कप से जोड़कर देखा जाने लगा.
तब भारत और पाकिस्तान की टीमें लगातार तीन रविवार को आमने-सामने आई थीं. भारत की जीत के बाद पठान ने तब भी पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, “संडे कैसा रहा, पड़ोसियों?” अब महिला टीम की बड़ी जीत के बाद पठान का नया ‘संडे’ वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया.
ऐसा रहा मैच का हाल
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! ???? ????
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India's chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. दुबई में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.
इरफान पठान के पोस्ट पर आए ऐसे रिएक्शंस
Na bhai, Sunday se phle hi nipta diya????????
— Suryavansi (@Suryavansi4cric) September 5, 2026
Shayad pakistan k liye sunday ????
— Mustak Babu (@MustakB15938) September 6, 2026
Bhai ab baksh do padosion ko.
— rahul chaturvedi (@shreyansh_12) September 6, 2026
Ab nai dekha jatta ye atyachar.????????
Inka Saturday bhi Sunday hai
— Akshat Khajuria (@AkshatKhajuria4) September 5, 2026
Saturday ki shaam Sunday se jada badhiya hoti h????????
— ???? manoj diwakar (@imanoj_82) September 5, 2026
Sahi pakade ho ????
— Avesh Shukla (@AveshKu89977757) September 5, 2026
Har bar sunday hi hoga kya sir isiliye isbar 1 din pehle hi fu..tan ko pel diya gaya ????????????????
— sudam swain (@sudamsw47553292) September 6, 2026
Saturday Ho Ya Sunday PaJi Pilna to inhi ko hai ????
— Hirdyansh Mishra (@SeemaMishr50227) September 6, 2026
Pakistan k liye to hai. ????????
— Janta (@Kumar891991) September 5, 2026
Abhi Shuru Hua Par Unko Yaad Jaldi aa tha Bhai ????
— Gaurav Sharma (@Gauravpahadi001) September 5, 2026
Ha sunday hai padosiyo ke liye ????????????????
— Arhan Khan (@khan_arhan35210) September 5, 2026
Aaj to Saturday night v kharab jane wala hai पड़ोसियों ka ????.
— Aman Roy (@kidding_Broo) September 5, 2026
Pakistan ke men's women's cricket team aapas me compitition kar rahe hai kaun zyada kharab khel sakta hai ????. pic.twitter.com/0Iiaoc8pwb
ये भी पढ़ें: 5 चौके, एक छक्का... फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट
निशु आजाद के घर पर पथराव! परिवार को धमकियों का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार
Swatantra Bhardwaj Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर निशु आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला विवाद से आगे बढ़कर उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर आ गया है. निशु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए यह गंभीर शिकायत की है कि उनके घर पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया है.
निशु के परिवार को मिल रही लगातार धमकियां
उन्होंने अपने घर की बालकनी, रसोई और गैलरी में बिखरे हुए पत्थर तथा टूटे हुए कांच का मलबा दिखाते हुए अपनी गहरी चिंता जाहिर की है. निशु का कहना है कि उनके घर के बाहर लगातार संदिग्ध हलचल और धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार बुरी तरह सहम गया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथी जिम्मेदार होंगे.
ये भी पढ़ें: 'रोग एआई' एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, ओपनएआई ने कहा- फ्रेमवर्क पर कर रहे काम
पिता से मारपीट और एससी-एसटी ऐक्ट का पूरा मामला
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज और निशु के पिता संजय के बीच तीखी झड़प हो गई थी. निशु का आरोप था कि स्वतंत्र ने उनके पिता पर हमला करके उनका सिर फोड़ दिया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और सात टांके लगे थे. मामला तब और गरमा गया जब एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद स्वतंत्र ने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार कर लिया कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था, लेकिन अपने राजनीतिक संपर्कों के कारण वह गिरफ्तारी से बच गया. हालांकि, जब इस बयान का भारी विरोध हुआ और कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी तथा अन्य संगठनों के नेता संसद मार्ग थाने पहुंच गए, तब पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को एससी-एसटी ऐक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
स्वतंत्र की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों का विरोध और धमकियां
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नया घमासान छिड़ गया है. स्वतंत्र के समर्थन में खड़े कुछ लोग अब इस पूरी कानूनी कार्रवाई को एससी-एसटी ऐक्ट का दुरुपयोग बताकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस माहौल के बीच निशु आजाद ने शनिवार रात को कई डराने वाले वीडियो साझा किए, जिसमें उनका परिवार भारी दहशत में नजर आ रहा है. निशु का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर खुलेआम चिल्ला-चिल्लाकर धमकियां दे रहे हैं और राजनीतिक या वैचारिक समर्थन का हवाला देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस डरावनी स्थिति के बाद निशु और उनके परिवार ने प्रशासन से तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की पुरजोर गुहार लगाई है ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







