मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मुंह में छाला होना सुनने में भले ही छोटी सी परेशानी लगे, लेकिन जब यही छाला खाने, पीने या बोलने में दर्द देने लगे तो काफी तकलीफ होती है। कई बार इस दर्द के साथ कान में भी दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि शायद कान में कोई इंफेक्शन हो गया है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार परेशानी मुंह में होती है और उसका दर्द कान तक महसूस होता है। जब छाला जीभ के पीछे, मुंह के पिछले हिस्से या गले के पास हो, तब कान में दर्द जैसा एहसास होता है।
दरअसल, हमारे मुंह, गले और कान के आसपास की नसें एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जब मुंह के किसी हिस्से में छाला, जलन या सूजन होती है तो वहां से निकलने वाला दर्द का संकेत आसपास के दूसरे हिस्सों में भी महसूस हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में रेफर्ड पेन कहते है।
अगर छाले के साथ कान में दर्द हो रहा है तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि दर्द सिर्फ हल्का है और छाले के साथ ही शुरू हुआ है या कान में अलग तरह की परेशानी भी है। अगर छाला ठीक होने के साथ कान का दर्द भी कम होने लगे तो संभव है कि दोनों का संबंध हो। लेकिन अगर कान में लगातार दर्द बना हुआ है तो सिर्फ छाले को इसकी वजह मान लेना सही नहीं होगा।
कान का दर्द कई दूसरी वजहों से भी हो सकता है। कान में इंफेक्शन, दांत में परेशानी, मसूड़ों की समस्या या गले में दर्द होने पर भी कान तक दर्द पहुंच सकता है। अगर कान के दर्द के साथ दांत में तेज दर्द है या निगलने पर दर्द बढ़ रहा है तो इसकी वजह मुंह या गले की कोई दूसरी समस्या भी हो सकती है। वहीं कान से पानी या पस निकलना, सुनाई कम देना, बुखार आना या कान के आसपास सूजन होना कान की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
छाले के दौरान खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतने से दर्द कम किया जा सकता है। बहुत तीखा, खट्टा, नमकीन और बहुत गर्म खाना कुछ दिनों के लिए छोड़ देना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे छाले में जलन बढ़ सकती है। इसकी जगह नरम खाना खाएं और ठंडे या सामान्य तापमान वाले पेय लें। मुलायम ब्रश से दांत साफ करें।
घर पर राहत के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर कुल्ला करें। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालें, उससे मुंह अच्छी तरह घुमाकर कुल्ला करें और बाहर निकाल दें। इससे छाले की वजह से होने वाली परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है।
बार-बार छाले होने की वजह भी सिर्फ मसालेदार खाना नहीं होती। तनाव, शरीर में कुछ विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की कमी भी बार-बार होने वाले छालों से जुड़ी हो सकते है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बार-बार छाले होते हैं तो डॉक्टर या डेंटिस्ट से इसकी वजह जानना बेहतर है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया'
Irfan Pathan On Pakistan Lost: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. चेपाक में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. पहले पाकिस्तान को 55 के स्कोर पर ऑलआउट किया और फिर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. एक ओर पाकिस्तान को हार मिली, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पोस्ट करके पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.
इरफान पठान ने पोस्ट कर छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक
Aaj Sunday hai kya?
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 5, 2026
भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में तंज कसा. उन्होंने एक्स पर लिखा- “आज रविवार है क्या?” पठान का यह पोस्ट तुरंत चर्चा में आ गया और इसे 2025 पुरुष एशिया कप से जोड़कर देखा जाने लगा.
तब भारत और पाकिस्तान की टीमें लगातार तीन रविवार को आमने-सामने आई थीं. भारत की जीत के बाद पठान ने तब भी पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, “संडे कैसा रहा, पड़ोसियों?” अब महिला टीम की बड़ी जीत के बाद पठान का नया ‘संडे’ वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया.
ऐसा रहा मैच का हाल
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! ???? ????
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India's chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. दुबई में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.
इरफान पठान के पोस्ट पर आए ऐसे रिएक्शंस
Na bhai, Sunday se phle hi nipta diya????????
— Suryavansi (@Suryavansi4cric) September 5, 2026
Shayad pakistan k liye sunday ????
— Mustak Babu (@MustakB15938) September 6, 2026
Bhai ab baksh do padosion ko.
— rahul chaturvedi (@shreyansh_12) September 6, 2026
Ab nai dekha jatta ye atyachar.????????
Inka Saturday bhi Sunday hai
— Akshat Khajuria (@AkshatKhajuria4) September 5, 2026
Saturday ki shaam Sunday se jada badhiya hoti h????????
— ???? manoj diwakar (@imanoj_82) September 5, 2026
Sahi pakade ho ????
— Avesh Shukla (@AveshKu89977757) September 5, 2026
Har bar sunday hi hoga kya sir isiliye isbar 1 din pehle hi fu..tan ko pel diya gaya ????????????????
— sudam swain (@sudamsw47553292) September 6, 2026
Saturday Ho Ya Sunday PaJi Pilna to inhi ko hai ????
— Hirdyansh Mishra (@SeemaMishr50227) September 6, 2026
Pakistan k liye to hai. ????????
— Janta (@Kumar891991) September 5, 2026
Abhi Shuru Hua Par Unko Yaad Jaldi aa tha Bhai ????
— Gaurav Sharma (@Gauravpahadi001) September 5, 2026
Ha sunday hai padosiyo ke liye ????????????????
— Arhan Khan (@khan_arhan35210) September 5, 2026
Aaj to Saturday night v kharab jane wala hai पड़ोसियों ka ????.
— Aman Roy (@kidding_Broo) September 5, 2026
Pakistan ke men's women's cricket team aapas me compitition kar rahe hai kaun zyada kharab khel sakta hai ????. pic.twitter.com/0Iiaoc8pwb
ये भी पढ़ें: 5 चौके, एक छक्का... फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






