मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर, 9 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा की हालत नाजुक
MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला. दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सागर जिले की बांदा तहसील में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार-रविवार की रात हुई. बताया जा रहा है कि लोगों ने जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बांदा तहसील के दो गांवों में शराब पी थी.
बांदा तहसील के बाराज गांव के रहने वाले थे मृतक
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वाले बांदा के बाराज गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जहरीली शराब पीने से कई लोग बीमार पड़ गए और कुछ की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि बाकी लोगों का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप किया जा रहा है.
#WATCH | Sagar, Madhya Pradesh: On suspected poisonous liquor consumption, CMHO Sagar Devesh Pateria says, "... 9-10 people have died so far. Our teams of doctors and nurses are working continuously in the three affected villages, conducting door-to-door checks and identifying… pic.twitter.com/5zvZzzeoPO
— ANI (@ANI) September 6, 2026
दो गांव में चल कर रही डॉक्टरों की टीम
उन्होंने कहा, "डॉक्टरों की एक टीम पास के दो गांवों में जांच कर रही है. अगर किसी को लगता है कि उनमें लक्षण दिख रहे हैं या उन्होंने पिछले 24 से 48 घंटों में किसी भी तरह की शराब पी है, तो उन्हें जरूर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए या चेकअप के लिए सिविल अस्पताल जाना चाहिए. हम ऐसे मामलों पर नजर रख रहे हैं और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है."
खबर अभी अपडेट हो रही है...
21.8 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस फैमिली SUV पर मिल रही ₹1 लाख की बंपर छूट
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले Hyundai ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Creta पर बड़ा ऑफर पेश किया है. सितंबर 2026 में इस मिड-साइज SUV पर कुल 1 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और अन्य बेनिफिट्स तक, ऑफर काफी आकर्षक हैं. लेकिन किस वेरिएंट पर कितना फायदा मिलेगा और Creta खरीदने का यह सही समय क्यों है? जानें पूरी डिटेल.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






