Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें Apply
बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 1100 पद भरे जाएंगे। इनमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के 1000 और क्रेडिट एनालिस्ट के 100 पद शामिल हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 है, जबकि आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट 9 अक्टूबर 2026 तक लिया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र की योग्यता/सर्टिफिकेट होना चाहिए। क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए CA योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में निर्धारित कार्य अनुभव होना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 8500 रुपये प्लस लागू अन्य शुल्क का भुगतान करना होगा।
वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये प्लस लागू अन्य शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Bank of Baroda Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में बाकी जरूरी जानकारी भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
कैसे होगा चयन?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में स्क्रूटिनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू शामिल हैं। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए शॉक्ड, नया लुक इंटरनेट पर वायरल
Manoj Bajpayee: अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा की हिस्टोरिकल ड्रामा से मनोज बाजपाई का पहला लुक सामने आया है। महात्मा गांधी के अवतार में एक्टर पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं।



Haribhoomi
Moneycontrol





