Responsive Scrollable Menu

MP में नई यात्री परिवहन व्यवस्था की तैयारी, इंदौर में 11-12 सितंबर को होगी दो दिवसीय परिवहन विजन समिट; बस ऑपरेटर-कंपनियों के साथ PPP मॉडल पर होगा मंथन

भोपाल। मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में 11 और 12 सितंबर को इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित की जाएगी। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि और परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा रहेगी, जिसके तहत प्रदेश में बस संचालन से लेकर आधुनिक यात्री सुविधाओं तक के लिए PPP मॉडल पर चर्चा होगी।

दो दिन की समिट में सरकार के साथ निजी बस ऑपरेटर, बस निर्माता, नीति निर्माता, परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञ, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। प्रदेश में यात्री बसों के संचालन को बेहतर बनाने के साथ ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर मंथन होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी, आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को एक साथ जोड़ा जा सके।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा खास फोकस

समिट में सबसे ज्यादा फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा। सरकार इस व्यवस्था के जरिए शहरों के साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर बस कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। नई व्यवस्था में निजी ऑपरेटरों की भागीदारी के साथ बस सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की योजना है।

समिट में PPP यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बस संचालन और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी चर्चा होगी। सरकार और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि यह मंथन करेंगे कि यात्री परिवहन की व्यवस्था को आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाते हुए यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं किस तरह उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

ई-बस, डिजिटल टिकटिंग से AI तक पर होगी चर्चा

नई परिवहन व्यवस्था केवल बसों के संचालन तक सीमित नहीं होगी। समिट में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI और एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप तथा पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसे क्षेत्रों पर भी मंथन होगा।

AI आधारित रूट प्लानिंग के जरिए बसों के बेहतर रूट तय करने, यात्रियों को बसों से जुड़ी जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और एकीकृत टिकटिंग जैसी सुविधाओं को विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। परिवहन क्षेत्र से जुड़ी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए यह समिट प्रदेश में नए प्रोजेक्ट और साझेदारी की संभावनाएं तलाशने का मंच भी बनेगी।

बस ऑपरेटर और कंपनियां सीधे सरकार से कर सकेंगी चर्चा

समिट में निजी बस ऑपरेटरों के अलावा बस निर्माता, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां, चार्जिंग एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संगठन, वित्तीय संस्थान और मोबिलिटी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां शामिल होंगी। इन्हें प्रदेश सरकार के विकसित हो रहे PPP फ्रेमवर्क और आने वाले समय में यात्री परिवहन से जुड़ी जरूरतों को समझने का मौका मिलेगा।

कंपनियां अपने समाधान और तकनीक भी सरकार के सामने रख सकेंगी। इसके साथ पायलट प्रोजेक्ट, निवेश और संभावित साझेदारियों पर चर्चा होगी। समिट में शामिल संगठनों के लिए इस पहल से जुड़े राज्य सरकार के नामित अधिकारियों के साथ पहले से तय वन-टू-वन बैठकों का अवसर भी रखा गया है।

Mobility Vision 2030 के रोडमैप पर भी मंथन

दो दिवसीय समिट में मध्य प्रदेश की भविष्य की यात्री परिवहन व्यवस्था को लेकर Mobility Vision 2030 के रोडमैप पर चर्चा होगी। PPP आधारित मोबिलिटी को गति देने, डिजिटल-फर्स्ट परिवहन व्यवस्था, स्वच्छ मोबिलिटी, निवेश और पायलट प्रोजेक्ट के अवसर तथा सरकार और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दे इसके केंद्र में रहेंगे।

समिट में PPP आधारित मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, वित्तीय स्थिरता, स्वच्छ मोबिलिटी, एकीकृत टिकटिंग और बेहतर यात्री अनुभव जैसे प्रमुख विषयों पर अलग-अलग स्तर पर मंथन किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि नई यात्री परिवहन व्यवस्था में बस संचालन के साथ तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सुविधा को भी एक साथ जोड़ा जाए।

Continue reading on the app

Gold Price 6 September 2026 : संडे को क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में भाव, जानिए 18K से 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में कीमती धातुओं के भाव में कभी तेजी तो कभी नरमी देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,54,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया, जबकि चांदी 2,37,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। अगर आप भी वीकेंड पर गहनों की खरीदारी के लिए बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट चेक कर लीजिए।

भोपाल-इंदौर में आज सोने-चांदी का भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।

दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी में क्यों बनी हुई है हलचल?

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध के बीच ब्रेंट क्रूड 95 से 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इससे वैश्विक स्तर पर फिर महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ने लगी है।

साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत हुई है। डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में मजबूती के कारण डॉलर अन्य मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 94.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विदेशी मुद्रा भंडार और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपये की गिरावट को सहरा मिला है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता बने रहने तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि सुरक्षित निवेश की मांग के चलते घरेलू बाजार (MCX) में सोना और चांदी निचले स्तरों पर सहारा ले रहे हैं। बार-बार बदलते घटनाक्रम को देखते हुए निवेशकों को एकमुश्त बड़ी खरीद के बजाय अलग-अलग स्तरों पर खरीदारी करने की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। ​

सोना खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Viral Statement | Masjid Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया इस्लाम का नियम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:14+00:00

Delhi Building Collapse | Satya Niketan Building हादसे पर Auto Union का श्रद्धांजलि का ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers