Responsive Scrollable Menu

MP Weather: आज पन्ना-गुना समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश

लगातार हो रही बारिश से मध्य प्रदेश में नदी-नाले उफान पर है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने अभी 8-9 सितंबर तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। रविवार, 6 सितंबर को 15 जिलों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, बरगी  के बाद अब भोपाल में भदभदा और कलियासोत बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा।  प्रशासन ने कलियासोत नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी एमपी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी यूपी और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 8-9 सितंबर तक बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 7, 8 और 9 सितंबर को कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।  इसके बाद 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी, हालांकि रिमझिम का दौर जारी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में कोटे से 5 % कम पानी गिरा, पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर 2026 तक सामान्य से 30.7  इंच बारिश हो चुकी, जबकी इस अवधि में 32.4 इंच होनी चाहिए थी। कोटे से अब भी 1.7 इंच यानि 5% बारिश कम हुई है। जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 2% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% कम पानी गिरा है। मऊगंज में सबसे ज्यादा 53 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 13.6 इंच पानी गिरा है। लगातार बारिश के बावजूद जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के कई जिलों की स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है।

अबतक सिर्फ अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई। इनमें भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल में 100% से ज्यादा पानी गिर चुका है।

रविवार को कहां-कहां होगी बारिश

  • भारी बारिश (येलो अलर्ट): राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
  • हल्की से मध्यम बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा । इस दौरान आंधी चलने, बिजली गिरने चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कैसा रहेगा एमपी में मौसम

7 सितंबर, सोमवार

भारी बारिश: शिवपुरी, दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर।

झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा।

8 सितंबर, मंगलवार

  • भारी बारिश: सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर।
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा।

9 सितंबर, बुधवार

  • भारी बारिश: सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल।
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।

Continue reading on the app

Aloo Mirch Masala Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं आलू-मिर्च की मसाला सब्जी, मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Aloo Mirch Masala Sabji: रोज-रोज आलू की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें मसालेदार आलू-मिर्च मसाला सब्जी. इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान है. इसमें सिर्फ आलू, भावनगरी मिर्च, टमाटर और कुछ चुनिंदा सब्जी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. यह कम सामग्री में तैयार होने वाली सब्जी है. वहीं, स्वाद में बेहद लाजवाब और मसालेदार होती है. इस सब्जी की खासियत है सही तरीके से मसालों को भूनना और सब्जी में स्वाद का संतुलन बनाए रखना है. जहां गरमागरम आलू-मिर्च मसाला सब्जी को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. बता दें कि कम बजट में तेजी से बनने वाली यह सब्जी बहुत ही लाजवाब होती है.

Continue reading on the app

  Sports

अभिमन्यु ईश्वरन ने बर्थडे को बनाया खास, तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

fastest fifty in duleep trophy abhimanyu easwaran record: अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खास बात यह है कि उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर ये उपलब्धि हासिल की. रवींद्र जडेजा के नाम इस टूर्नामेंट में फास्टेस्ट फिफ्टी का महारिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2010 में 35 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था. Sun, 6 Sep 2026 13:12:33 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: Moti Bagh में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से कई लोग मलबे में फंसे | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T09:41:41+00:00

Jinnah की जानलेवा बीमारी को छिपाने वाले डॉक्टरों को सम्मान देगा Pakistan | Shehbaz Sharif | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T09:43:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers