एमपी में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत:सागर में शनिवार रात शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी; मरने वालों में 4 गांवों के लोग
सागर जिले के बंडा ब्लॉक के चार गांवों में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह सभी को बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का प्राथमिक कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
न बीमार होने का डर, न शोर! आ गए ऑटो-स्पीड वाले स्मार्ट सीलिंग फैन, रात में खुद बदल जाएगी पंखे की स्पीड
बदलते मौसम में रात के समय तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ठंड लगने या बीमार होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को हल करने के लिए ऑटो-स्पीड वाले स्मार्ट BLDC सीलिंग फैन पेश किए गए हैं, जो रात में तापमान के हिसाब से पंखे की स्पीड खुद-ब-खुद एडजस्ट कर लेते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan





