Responsive Scrollable Menu

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी की पूजा में न करें ये गलतियां, जानें सही विधि और जरूरी सावधानियां

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं अजा एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Continue reading on the app

सागर शराब कांड के बाद एक्शन, नौराज-गूगरा खुर्द पहुंचे कमिश्नर-IG; इलाके की 6 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा ब्लॉक के नौराज और गूगरा खुर्द में कथित तौर पर अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों से शराब के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे जांच में यह पता लगाया जा सके कि घटना से इनका कोई संबंध है या नहीं।

अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही शराब के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा है कि हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उल्टी, सिरदर्द या बुखार हो तो तुरंत कराएं जांच

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष अपील भी जारी की है। जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, उनसे एहतियात के तौर पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने को कहा गया है।

प्रशासन का फोकस फिलहाल प्रभावित लोगों को जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ यह पता लगाने पर है कि शराब कहां से आई और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल था।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 6 रन से टूटा दिल

Vaibhav sooryavanshi duleep trophy final runs: ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए. अर्धशतक से सिर्फ 6 रन पहले आउट होकर वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए. अगर वैभव अर्धशतक ठोक देते तो वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बन जाते. Sun, 6 Sep 2026 11:11:29 +0530

  Videos
See all

11 बजे की 100 खबरें | Flood News Today | Iran War | PM Modi | Swatantra Bhardwaj | Nishu Azad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:45:11+00:00

Suvendu Adhikari News | Kangana Ranaut Viral Video | Baba Bageshwar In Kolkata: Fit India में आज #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T05:48:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers