पूर्वी China में Cyclone Saudel की बारिश से Landslide, 2 की मौत और 10 लापता
बीजिंग, छह सितंबर (एपी) उष्णकटिबंधीय चक्रवात सौडेल के कारण कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पूर्वी चीन में भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि भूस्खलन में करीब 12 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि शनिवार तड़के जियांग्शी प्रांत के सुइचुआन काउंटी के एक गांव के एक हिस्से में भूस्खलन हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और आगे के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से निकाले गए एक व्यक्ति को मृत पाया गया, जबकि दो अन्य लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया। दोनों की हालत ठीक बताई गई है।
सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि रविवार सुबह बचावकर्मियों ने लापता लोगों में से एक को ढूंढ निकाला हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चक्रवात सौडेल ने 28 अगस्त को झेजियांग प्रांत में दो बार दस्तक दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को यह फुजियान प्रांत में उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में तीसरी बार तट से टकराया।
झेजियांग और फुजियान, दोनों जियांग्शी के पड़ोसी प्रांत हैं। ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, फुजियान में स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद कई लोग लापता हैं। लापता लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुतियान शहर के हुआतिंग कस्बे में 100 से अधिक मकान ढह गए हैं।
‘शिन्हुआ’ ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगा और बाद में वह टूट गया, जिससे कई गांवों में बाढ़ आ गई और लोग वहां फंस गए। समाचार एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार रात तक फुजियान में समुद्र के पास और जमीन पर स्थित जोखिम वाले इलाकों से करीब छह लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था।
दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों ने लाठी-रॉड से हमला किया; बचाने आए गार्ड को भी धमकी दी
दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति की लाठी और रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह इलाका न्यू अशोक नगर थाने के तहत आता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के वक्त पास में एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड ने बताया कि, दो आरोपी आए थे। उन्होंने पहले झगड़ा किया मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी धमकी दी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





.jpg)

