Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला- US एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत पर मिसाइलें दागीं:नुकसान के बाद दोनों जहाज इलाका छोड़कर भागे, ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और एक युद्धपोत पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। IRGC ने बताया कि दोनों अमेरिकी जहाज ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और ईरान की समुद्री नाकाबंदी में शामिल थे। हमले में दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद वे इलाका छोड़कर चले गए। हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया कि उसने किस एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला किया। अमेरिका ने पिछले महीने पश्चिम एशिया में USS जॉर्ज वॉशिंगटन को तैनात किया है। उसने USS अब्राहम लिंकन की जगह ली है। अमेरिका बोला- ईरानी मिसाइल हमलों से बच निकले जहाज अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इससे पहले कहा था कि 5 सितंबर को एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर पर ईरान ने कई हमले किए। CENTCOM के मुताबिक, दोनों अमेरिकी युद्धपोतों ने ईरान के ‘बिना उकसावे के हमलों’ को सफलतापूर्वक टाल दिया। हमले में किसी अमेरिकी सैनिक को चोट नहीं आई। अमेरिका ने ईरानी मिसाइलों से जहाजों को नुकसान पहुंचने या उनके इलाके से भागने की बात नहीं कही है। अमेरिका ने 3 ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया CENTCOM ने बताया कि ईरानी हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी क्रूड ऑयल टैंकरों को निशाना बनाया। अमेरिका के मुताबिक, M/T Downy को खार्ग द्वीप के पास और M/T Stark 1 को जास्क के पास स्थायी रूप से निष्क्रिय किया गया। तीसरा खाली तेल टैंकर M/T Kylo, जिसे ‘Noxen’ भी कहा जाता है, ओमान की खाड़ी में पूरी तरह नष्ट हो गया। ईरान का जवाबी कार्रवाई में 6 जहाजों पर हमले का दावा ईरानी IRGC नौसेना ने कहा कि अमेरिकी हमले के जवाब में उसने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे 3 तेल टैंकरों और दूसरे इलाकों में अमेरिका से जुड़े 3 जहाजों को निशाना बनाया। ईरान ने इन जहाजों के रास्ते को ‘अनधिकृत’ बताया और हॉर्मुज के आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी ऐसे रास्तों से गुजरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरान ने अमेरिका को और हमलों की चेतावनी दी IRGC ने कहा कि अगर अमेरिका ईरानी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो उसे ईरान की ओर से और कड़े जवाब का सामना करना पड़ेगा। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव में हॉर्मुज स्ट्रेट सबसे अहम इलाकों में से एक है। यहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल समुद्र के रास्ते दूसरे देशों तक पहुंचता है।

Continue reading on the app

CTET Exam Date 2026: सीटीईटी की नई परीक्षा तिथि कब होगी जारी? जानें ताजा अपडेट

CTET Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पहले सीटीईटी परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी। परीक्षा स्थगित होने के बाद अब पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं।

CBSE की ओर से अभी नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। नई तारीख जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए संशोधित शेड्यूल के अनुसार तैयारी करनी होगी।

नई डेट के बाद जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
CBSE द्वारा CTET की नई परीक्षा तिथि घोषित किए जाने के बाद एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराई जाती है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा के नजदीक जारी होता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने लॉगिन डिटेल तैयार रखें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे CTET Admit Card 2026
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे—

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Latest News सेक्शन में जाएं।
  • यहां CTET Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CTET में होंगे दो पेपर
CTET परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 आयोजित किए जाते हैं। दोनों पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग होते हैं जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं।

पेपर-1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-I और भाषा-II से सवाल पूछे जाते हैं। इस पेपर में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के होते हैं।

वहीं पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान, भाषा-I और भाषा-II से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में भी 150 प्रश्न कुल 150 अंकों के होते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

South Africa Squad Announced: कप्तान समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की धाकड़ टीम का ऐलान

south africa vs australia odi series: 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में कप्तान तेम्बा बावुमा समेत सात खिलाड़ियों की वापसी हुई. इनमें से 5 को नामीबिया के खिलाफ पिछली सीरीज में रेस्ट दिया गया था, जबकि तेज गेंदबाज 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. Mon, 7 Sep 2026 18:35:59 +0530

  Videos
See all

Bigg Boss 20: BB 20 का धमाकेदार आगाज , 16 कंटेस्टेंट्स, 2 जीवनदान, TRP के टूटेंगे रिकॉर्ड | Salman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:16+00:00

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers