Responsive Scrollable Menu

US ओपन के तीसरे राउंड में कीज -अनामिसिमोवा बाहर:चीन की झेंग ने 0-5 से पिछड़ने के बाद जीता मैच; भारतीय खिलाड़ी श्रीराम बालाजी डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे

न्यूयॉर्क में चल रहे US ओपन 2026 के सातवें दिन अमेरिका के वर्ल्ड नंबर-9 टेलर फ्रिट्ज मेन्स सिंगल्स, जबकि वर्ल्ड नंबर-7 मैडिसन कीज और वर्ल्ड नंबर-3 अमांडा अनामिसिमोवा महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। मेन्स सिंगल्स: फ्रिट्ज दो सेट जीतकर भी हारे फ्रिट्ज को अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने दो सेट की बढ़त के बाद 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। टेलर फ्रिट्ज ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ शुरुआती दोनों सेट जीत लिए थे। लेकिन अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीत लिए। सेरुंडोलो ने मुकाबला 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। फ्रिट्ज 2024 US ओपन के रनर-अप रहे थे। इस हार के साथ उनका इस साल टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। फ्लावियो कोबोली भी टूर्नामेंट से बाहर पुरुष सिंगल्स में फ्लावियो कोबोली भी बाहर हो गए। बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉक्स ने उन्हें चार सेट में हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। करेन खाचानोव और लुसियानो डारदेरी भी अगले दौर में पहुंचे। विमेंस सिंगल्स: झेंग ने 5-0 से पिछड़कर पलटा मैच महिला सिंगल्स में चीन की झेंग क्वेनवेन ने दिन की सबसे बड़ी वापसी की। मैडिसन कीज ने निर्णायक सेट में 5-0 की बढ़त बना ली थी और 5-1 पर उनके पास मैच पॉइंट भी था। झेंग ने यह मौका बचाया और इसके बाद लगातार सात गेम जीतकर मुकाबला 1-6, 7-6, 7-5 से अपने नाम कर लिया। झेंग दाएं कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी कर रही हैं। उनकी रैंकिंग गिरकर 121 तक पहुंच गई थी और उन्हें US ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए क्वालिफाइंग खेलना पड़ा। अब उनका सामना चौथे राउंड में इगा स्वियातेक से होगा। अनामिसिमोवा भी बाहर अमांडा अनामिसिमोवा को वर्ल्ड नंबर-25 अनास्तासिया पोटापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया।अनामिसिमोवा पिछले साल US ओपन की रनर-अप थीं। पोटापोवा पहली बार US ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं। अब उनका सामना मिर्रा आंद्रीवा से होगा। गॉफ ने अमेरिकी उम्मीद कायम रखी कोको गॉफ ने महिला सिंगल्स में क्रिस्टीना बुचा को 6-3, 6-4 से हराया। इसके साथ वह लगातार पांचवें साल US ओपन के चौथे राउंड में पहुंच गईं। 2023 की चैंपियन गॉफ अब टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की अमेरिकी उम्मीदों की प्रमुख खिलाड़ी हैं। स्वियातेक और ओसाका भी आगे इगा स्वियातेक ने मैरी बुजकोवा को दोनों सेट के टाई-ब्रेक में 7-6, 7-6 से हराया। अब वह चौथे राउंड में झेंग क्वेनवेन से भिड़ेंगी। वहीं, नाओमी ओसाका ने महिला सिंगल्स में एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। मिर्रा आंद्रीवा ने निकोला बार्तुनकोवा को हराया। मेन्स डबल्स: बालाजी अगले राउंड में पहुंचे भारत के एन श्रीराम बालाजी ने मेन्स डबल्स में अमेरिका के इवान किंग के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई। पहली बार साथ खेल रही इस जोड़ी ने नीदरलैंड के सैंडर एरेंड्स और डेविड पेल को 3-6, 7-6, 7-6 से हराया। बालाजी-किंग ने मुकाबले में 6 मैच पॉइंट बचाए। करीब 2 घंटे 56 मिनट चले मुकाबले में उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद दोनों टाई-ब्रेक जीतकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के बाद बालाजी की लाइव डबल्स रैंकिंग 54वें से 46वें स्थान पर पहुंच गए। अब उनका सामना 12वीं सीड एडुआर्ड रॉजर-वेसेलिन और ह्यूगो नाइस की जोड़ी से होगा।

Continue reading on the app

Jharkhand के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar का 56 साल की उम्र में निधन

रांची, छह सितंबर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 56 वर्ष के थे।

झामुमो के एक नेता ने बताया कि कुमार का निधन हृदयाघात के कारण हुआ। गिरिडीह से विधायक कुमार के पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी थी। झामुमो ने कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया।

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार झामुमो के समर्पित साथी और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी है।’’ पार्टी ने कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुमार पहली बार 2019 में गिरिडीह से झारखंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी माने जाने वाले कुमार ने झामुमो के भीतर कई संकटों के हल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनमें 2024 में कथित भूमि धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में सोरेन की गिरफ्तारी के दौरान पार्टी के सामने आया संकट भी शामिल है। कुमार इसी सप्ताह कर्नाटक से लौटे थे, जहां उन्होंने झारखंड में पर्यटन बुनियादी ढांचे के प्रबंधन को बेहतर बनाने के तरीके तलाशने संबंधी राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कर्नाटक के पर्यटन मंत्री के. जे. जॉर्ज से मुलाकात की और दोनों राज्यों के बीच पर्यटन तथा वन प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। कुमार के अचानक निधन से झामुमो और झारखंड सरकार में शोक की लहर है।

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers