Responsive Scrollable Menu

Ayodhya Court ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ाई

अयोध्या (उप्र), पांच सितंबर अयोध्या की एक अदालत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत शनिवार को 18 सितंबर तक बढ़ा दी। आरोपियों के वकील ने यह जानकारी दी। मंदिर में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े इन आठ आरोपियों को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद 25 जून को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

वे फिलहाल जेल में बंद हैं। आरोपियों के वकील कुल शेखर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। अयोध्या की भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने यह आदेश दिया।

इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव हैं। मामला राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और कीमती सामान के गबन से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांचकर्ताओं ने अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद किए हैं।

अधिकतर आरोपी मंदिर में चढ़ावे के नकद की गिनती के लिए तैनात बैंक कर्मचारी थे, जबकि श्रीवास्तव चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया के प्रभारी थे और टिन्नू यादव चालक के रूप में काम करता था। इससे पहले मंगलवार को आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के वकील ने उसके केनरा बैंक खाते को दोबारा चालू करने की मांग की थी। वकील ने दलील दी थी कि इस खाते में उसकी पेंशन आती है और इसी से उसके परिवार का खर्च चलता है।

अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई नौ सितंबर तक टाल दी थी।

Continue reading on the app

ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, बोला- शिपिंग में दखल दिया तो होगा और भीषण हमला

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव समुद्री इलाकों तक पहुँच गया है. ईरान के IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें दागीं. यह घटनाक्रम क्षेत्र में बढ़ते सैन्य टकराव को दर्शाता है.

The post ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, बोला- शिपिंग में दखल दिया तो होगा और भीषण हमला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers