Responsive Scrollable Menu

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR:एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती, देश का सबसे बड़ा AI-डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा

कल की बड़ी खबर जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा से जुड़ी रही। CBI ने चंद्रा सहित चार लोगों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर की गई है। वहीं, हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस बनने जा रहा है। यह कैंपस टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट AI डेटा सेंटर लिमिटेड बनाएगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR: फर्जी नेटवर्थ दिखाकर ₹1,322 करोड़ लोन लेने का आरोप, LIC ने CBI से शिकायत की CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा सहित चार लोगों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर की गई है। LIC का आरोप है कि सुभाष चंद्रा ने फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट जमा करके अपनी कंपनियों के लिए लोन लिया। बाद में नेटवर्थ सर्टिफिकेट से मुकर गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा: TCS की हाइपरवॉल्ट ₹70,000 करोड़ का निवेश करेगी; 1 गीगावॉट क्षमता होगी हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस बनने जा रहा है। यह कैंपस टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट AI डेटा सेंटर लिमिटेड बनाएगी। सेंटर की क्षमता 1 गीगावॉट होगी, जो बड़ी AI तकनीकों को चलाने और संभालने का काम करेगी। कंपनी और उसके पार्टनर्स इस पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब ₹70,000 करोड़ का निवेश करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,694 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को करीब 1.60 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 8,436 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेना के लिए AK-203 राइफल की गोलियां भारत में बनेंगी: अडाणी डिफेंस 5 साल तक सप्लाई करेगी, IRRPL से डील साइन की भारतीय सेना अब मेड-इन-इंडिया गोलियां ही इस्तेमाल करेगी। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडो-रशियन राइफल्स (IRRPL) ने आज शनिवार को 5 साल के लिए एक डील की है। इसके तहत अडाणी डिफेंस भारतीय सेना की AK-203 असॉल्ट राइफलों के लिए 7.62mm साइज की गोलियां बनाकर सप्लाई करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. आपके आधार पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम: संचार साथी पोर्टल पर चेक करें; एक ID पर 9 कनेक्शन की छूट नया मोबाइल सिम कनेक्शन लेने के लिए अब डिजिटल KYC या e-KYC की प्रोसेस अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए बल्क सिम कार्ड जारी करने पर भी सख्त रोक लगा रखी है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के नियमों के मुताबिक, कोई भी एक व्यक्ति अपने नाम पर आधार कार्ड से अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 06 September 2026: रविवार को धनु-कुंभ राशि पर बरसेगा अपार धन, होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 September 2026:आज यानी 6 सितंबर 2026, रविवार के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से 12 राशियों को अत्यंत लाभ मिलने वाला है. आज दशमी तिथि शाम 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज नक्षत्रों की बात करें तो आद्रा नक्षत्र का प्रभाव शाम 7:53 तक देखने को मिलेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं. रविवार के दिन ग्रहों की उथल-पुथल से लक्ष्मी, सिद्धि और बुधादित्य योग का महासंयोग बनने वाला है. इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर दिखने वाला है. व्यापार में लाभ होगा और प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 6 सितंबर 2026 (Today Horoscope 6 September 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन अचानक धन लाभ मिलने का योग है, देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है. आज लकर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. आज आपके रोग और शत्रु शांत रहेंगे.
व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे   
समय अनुकूल चल रहा है

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8 
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन समस्याओं का समाधान होगा. धन लाभ का योग बन रहा है. आज संतान की चिंता समाप्त होगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. निवेश, व्यापार और नौकरी लाभ देंगे. आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी और रोग और शत्रु शांत रहेंगे.

सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें    
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज दूसरों से वाद-विवाद करने से बचने की जरूरत है. आज यात्रा, मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. आज नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. आज नए व्यापार से लाभ मिल सकता है. आज के दिन आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
हरा वस्त्र दान करें 
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज राजनीतिक लाभ मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. कार्य विस्तार की योजना बनेगी और संपत्ति से लाभ होगा. आज नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.

सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए और आज आपका मनोबल बढ़ेगा. आज के दिन कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी. आवेश में कोई काम न करें.

सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

6. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सलाह, मशविरा से लाभ मिलेगा. आज निवेश व नौकरी में लाभ होगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी और आज जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे और लाभदायक समाचार मिलेंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के यश कीर्ति में आज के दिन वृद्धि होगी. आज के दिन इन्हें
व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं. आज बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और पदोन्नति का योग बन रहा है. आज आपको यात्रा से लाभ होगा और रोजगार से लाभ मिलेगा.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पराक्रम से लाभ मिलेगा. आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. आज व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.

सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को व्यापार व निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी और संतान लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी 
लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे और आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. आज इन्हें व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. आज आप लोगों को कोई इंटरव्यू की कॉल आ सकती है. अपनी  वाणी पर संयम रखें.

सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज इन्हें आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा. आज आपका मनोबल बढ़ेगा और विरोधियों से कष्ट मिल सकता है. आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें 
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा. आत के दिन आपकी योजनाएं लाभ देंगी. आपका रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीले वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य की एंट्री, 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें

Continue reading on the app

  Sports

ये तो हद हो गई! शेफाली वर्मा के विकेट पर फातिमा सना का विवादित सैंड ऑफ, पाकिस्तानी कैप्टन ने खुद ही कराई अपनी बेइज्जती

महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया. मैच में पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय पारी के दौरान तब हद पार हो गई जब फातिमा ने शेफाली वर्मा को सैंड ऑफ दिया. Sun, 6 Sep 2026 07:04:59 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Debate: Samajwadi Party Poster | Ram Mandir Chanda Chori | CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T01:42:25+00:00

US-Iran War:होर्मुज में फिर अमेरिका-ईरान आमने-सामने | Hormuz War | Middle East War | Trump | Mujtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T01:41:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers