Aaj Ka Rashifal 06 September 2026: रविवार को धनु-कुंभ राशि पर बरसेगा अपार धन, होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 06 September 2026:आज यानी 6 सितंबर 2026, रविवार के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से 12 राशियों को अत्यंत लाभ मिलने वाला है. आज दशमी तिथि शाम 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज नक्षत्रों की बात करें तो आद्रा नक्षत्र का प्रभाव शाम 7:53 तक देखने को मिलेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं. रविवार के दिन ग्रहों की उथल-पुथल से लक्ष्मी, सिद्धि और बुधादित्य योग का महासंयोग बनने वाला है. इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर दिखने वाला है. व्यापार में लाभ होगा और प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 6 सितंबर 2026 (Today Horoscope 6 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अचानक धन लाभ मिलने का योग है, देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है. आज लकर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. आज आपके रोग और शत्रु शांत रहेंगे.
व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे
समय अनुकूल चल रहा है
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन समस्याओं का समाधान होगा. धन लाभ का योग बन रहा है. आज संतान की चिंता समाप्त होगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. निवेश, व्यापार और नौकरी लाभ देंगे. आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी और रोग और शत्रु शांत रहेंगे.
सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज दूसरों से वाद-विवाद करने से बचने की जरूरत है. आज यात्रा, मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. आज नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. आज नए व्यापार से लाभ मिल सकता है. आज के दिन आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
हरा वस्त्र दान करें
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज राजनीतिक लाभ मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. कार्य विस्तार की योजना बनेगी और संपत्ति से लाभ होगा. आज नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए और आज आपका मनोबल बढ़ेगा. आज के दिन कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी. आवेश में कोई काम न करें.
सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
6. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सलाह, मशविरा से लाभ मिलेगा. आज निवेश व नौकरी में लाभ होगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी और आज जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे और लाभदायक समाचार मिलेंगे.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश कीर्ति में आज के दिन वृद्धि होगी. आज के दिन इन्हें
व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं. आज बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और पदोन्नति का योग बन रहा है. आज आपको यात्रा से लाभ होगा और रोजगार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पराक्रम से लाभ मिलेगा. आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. आज व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.
सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के जातकों को व्यापार व निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी और संतान लाभ का योग बन रहा है.
सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 7
10.मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे और आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. आज इन्हें व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. आज आप लोगों को कोई इंटरव्यू की कॉल आ सकती है. अपनी वाणी पर संयम रखें.
सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज इन्हें आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा. आज आपका मनोबल बढ़ेगा और विरोधियों से कष्ट मिल सकता है. आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा. आत के दिन आपकी योजनाएं लाभ देंगी. आपका रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.
सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीले वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य की एंट्री, 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें
Aaj Ka Panchang 6 September 2026: आज दशमी तिथि पर सिद्धि योग का होगा निर्माण, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 6 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 6 सितंबर 2026 को रविवार के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. आज शाम 7 बजकर 30 मिनट के बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज 7 बजकर 53 मिनट तक आद्रा नक्षत्र है और फिर पुनर्वसू नक्षत्र शुरू हो जाएगा. इसके अलावा, आज के दिन सिद्धि योग और लक्ष्मी योग भी बन रहा है. ऐसे में चलिए पढ़ते हैं आज रविवार के दिन का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 6 सितंबर 2026
आज की तिथि, वार और करण
- तारीख- 6 सितंबर 2026
- दिन- रविवार
- तिथि- दशमी
- नक्षत्र- आर्द्रा
- सूर्योदय- सुबह 6:01 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:37 बजे
- करण- वणिज, विष्टि
- चंद्रमा- मिथुन राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:54 से दोपहर 12:44 तक
- राहुकाल- 5:02 से शाम 3:47 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- दलिया या घी खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य की एंट्री, 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें
आज का महामंत्र
ऊं घृणि सूर्याय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:01 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 37 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 06 सितंबर सुबह 12:48 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 06 सितंबर को दोपहर 03:05 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.38 मिनट से सुबह 05.26 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 10.32 बजे से दोपहर 12.02 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.00 से दोपहर 12.49 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 05 बजकर 02 बजे से शाम 03:47 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 01:58 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल- दोपहर 03:30 मिनट से शाम 05:03 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04:57 बजे से शाम 05:46 मिनट तक
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर, 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, किसे होगा नुकसान?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







