Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- क्या आपके भोजन में विटामिन-P है:इससे खाना अच्छे से पचता और शरीर में लगता है, फूड में विटामिन-P बढ़ाने के 10 टिप्स

"आपका फेवरेट फूड क्या है?" इस सवाल का जवाब देते समय ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भोजन का रिश्ता सिर्फ भूख से नहीं, बल्कि खुशी और संतुष्टि से भी होता है। यही वजह है कि अब न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ‘विटामिन P’ (प्लेजर) यानी भोजन से मिलने वाली खुशी को भी हेल्दी ईटिंग का अहम हिस्सा मान रहे हैं। साल 2020 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिव्यू में 100 से ज्यादा स्टडीज को एनालाइज किया गया। रिव्यू में शामिल 57% स्टडीज में पाया गया कि जो लोग खाने का आनंद लेते हैं, उनमें हेल्दी ईटिंग की आदतें भी बेहतर होती हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में विटामिन P यानी भोजन से मिलने वाली खुशी की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- विटामिन P क्या है? जवाब- विटामिन P कोई असली विटामिन नहीं है। यहां P का मतलब ‘प्लेजर’ यानी भोजन से मिलने वाली खुशी, संतुष्टि और आनंद से है। यह कॉन्सेप्ट बताता है कि हेल्दी ईटिंग सिर्फ पोषक तत्वों तक सीमित नहीं है, बल्कि भोजन का आनंद लेना भी अच्छी सेहत का हिस्सा है। सवाल- अगर खाना स्वादिष्ट है और उसे खाने से खुशी मिल रही है तो ये खुशी ब्रेन को कैसे प्रभावित करती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- खुशी से खाना खाने का शरीर पर क्या असर पड़ता है? जवाब- इससे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (शरीर का 'रेस्ट एंड डाइजेस्ट' सिस्टम) एक्टिव हो जाता है। साथ ही सलाइवा (लार), पेट के एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सिक्रिशन बढ़ता है। इसका असर ये होता है- सवाल- क्या खाने से मिलने वाली खुशी पाचन तंत्र को प्रभावित करती है? जवाब- हां, ब्रेन और डाइजेस्टिव सिस्टम के बीच सीधा संबंध होता है। इसे ‘गट-ब्रेन एक्सिस’ कहते हैं। जब व्यक्ति स्ट्रेस-फ्री होकर भोजन करता है, तो ब्रेन पाचन तंत्र को ऐसे संकेत भेजता है, जो डाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। सवाल- गुस्से, चिंता या तनाव में खाना खाने से क्या होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर बीमारी में ‘हैप्पी फूड’ खाएं तो क्या इससे रिकवरी में मदद मिलती है? जवाब- हां, लेकिन हैप्पी फूड का मतलब जंक फूड नहीं है। ऐसा पौष्टिक भोजन, जिसे खाने में स्वाद और आनंद मिले, वही रिकवरी में मदद कर सकता है। इससे शरीर को जरूरी एनर्जी, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने और डैमेज्ड टिश्यूज को रिपेयर करने में मदद करते हैं। सवाल- प्लेजर ईटिंग और इमोशनल ईटिंग में क्या फर्क है? जवाब- प्लेजर ईटिंग में व्यक्ति भोजन का स्वाद, खुशबू और आनंद लेने के लिए खाता है। वहीं इमोशनल ईटिंग में व्यक्ति तनाव, उदासी, अकेलेपन, गुस्से या किसी अन्य भावना से निपटने के लिए खाना खाता है। ग्राफिक में दोनों के बीच का फर्क देखिए- सवाल- कैसे पहचानें कि इमोशनल ईटिंग कर रहे हैं? जवाब- अगर आप भूख मिटाने की बजाय मूड बेहतर करने के लिए खा रहे हैं, तो यह इमोशनल ईटिंग हो सकती है। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए- सवाल- क्या परिवार के साथ मिलकर खाना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा होता है? जवाब- हां, इससे मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। कनाडाई लेखिका और एंथ्रोपोलॉजिस्ट मार्गरेट विस्सर अपनी किताब ‘द रिचुअल्स ऑफ डिनर’ में लिखती हैं- “भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने वाला सामाजिक अनुभव भी है। साथ बैठकर खाना खाने से बातचीत, भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन बढ़ता है। इससे तनाव और अकेलेपन की भावना कम हो सकती है।” सवाल- क्या मोबाइल देखते हुए खाना विटामिन P को कम कर देता है? जवाब- हां, इससे हमारा ध्यान खाने की बजाय स्क्रीन पर रहता है। ऐसे में हम भोजन के स्वाद, खुशबू, टेक्सचर और पूरे अनुभव को उतना महसूस नहीं कर पाते। नतीजतन, खाना सिर्फ पेट भरने की प्रक्रिया बनकर रह जाता है और भोजन से मिलने वाला आनंद कम हो सकता है। इससे माइंडफुल ईटिंग की आदत विकसित नहीं हो पाती। सवाल- अगर जंक या अनहेल्दी फूड से खुशी मिलती है तो क्या वो विटामिन P भी हेल्थ के लिए अच्छा है? जवाब- नहीं, अगर कोई भोजन बार-बार खाने की इच्छा बढ़ाए और लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचाए, तो वह विटामिन P नहीं माना जाएगा। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- हेल्दी फूड को टेस्टी कैसे बनाएं और उसे खाने का आनंद कैसे बढ़ाएं? जवाब- हेल्दी फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें पोषण के साथ स्वाद, खुशबू, टेक्सचर और प्रेजेंटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है। जब भोजन देखने, सूंघने और खाने में अच्छा लगता है, तो उसका आनंद बढ़ जाता है। ग्राफिक में फूड को हेल्दी और टेस्टी बनाने के टिप्स देखिए- हेल्दी ईटिंग का मतलब सिर्फ कैलोरी, प्रोटीन या विटामिन गिनना नहीं है, बल्कि भोजन के साथ एक सकारात्मक और संतुलित रिश्ता बनाना भी है। जब खाने से पर्याप्त पोषण और आनंद दोनों मिलता है तभी हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। *************** ग्राफिक्स- अंकुर बंसल …………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- पेनकिलर खाने से खराब हुई किडनी:डॉक्टर से जानें इसके साइड इफेक्ट्स, कब पेनकिलर लेना सही, बिना दवा दर्द कैसे कम करें मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले 31 वर्षीय नंदराम को बुखार और हाथ-पैर में दर्द था। पेन रिलीफ के लिए उन्होंने मेडिकल स्टोर से खरीदकर पेनकिलर खाना शुरू कर दिया। दवा खाने पर कुछ समय के लिए आराम मिलता, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा दर्द होने लगता। वे हर बार पेनकिलर ले लेते। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोलिंग झेली:पैपराजी ने खींचीं अजीब तस्वीरें; बोलीं- 40 की उम्र में 20 जैसे फिगर की उम्मीद गलत

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी के जन्म के बाद वजन और शरीर को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बिपाशा ने ‘एल इंडिया’ से बातचीत में कहा कि महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे बच्चे को जन्म देने के बाद भी 20 साल की उम्र जैसा शरीर बना लें। बिपाशा बोलीं- महिलाओं के शरीर को लेकर सोच अजीब बिपाशा ने कहा, “आज भी महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली बातें काफी अजीब हैं। ऐसा लगता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद 40 की उम्र में भी आपको 20 साल की उम्र जैसी बॉडी में वापस आ जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “20 साल की महिला से जो उम्मीद की जाती है, वही 40 साल की महिला से भी की जाती है। अगर आप जल्दी अपनी पुरानी शेप में नहीं लौटतीं, तो आपको ट्रोल किया जाएगा। लोग बहुत बेरहमी से पेश आएंगे।” बिपाशा बोलीं- पैपराजी ने मेरी अजीब तस्वीरें खींचीं बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद खुद इसका सामना किया। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। कुछ पैपराजी ने मेरी बेहद अजीब तस्वीरें खींचीं। वे यह नहीं देखते कि एक महिला कितनी मेहनत कर रही है। बच्चे के साथ उसे कितना कुछ संभालना पड़ता है। उसकी जिंदगी, लाइफस्टाइल और निजी परेशानियां भी होती हैं, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं होती। हर कोई बस यही चाहता है कि महिला जल्दी अपनी पुरानी बॉडी शेप में लौट आए।” बिपाशा बोलीं- ट्रोलिंग उन्हें तोड़ नहीं सकती बिपाशा ने कहा, “मैं बेहद आत्मविश्वासी इंसान हूं, इसलिए किसी भी तरह की ट्रोलिंग मुझे तोड़ नहीं सकती। मुझे पता है कि मेरा सफर क्या है, मुझे पता है कि मुझे कौन-सी मेहनत करनी है और कब करनी है। मैं उसी के हिसाब से आगे बढ़ूंगी।” बिपाशा ने यह भी कहा कि मैंने सभी से खुद से प्यार करो की बात कहना शुरू किया, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि बात सिर्फ अच्छा दिखने की नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा अंदर की चीज है। आपको हेल्दी रहना जरूरी है। शादी के 6 साल बाद बेटी का जन्म हुआ था बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 6 साल बाद बेटी का स्वागत किया था। उनकी बेटी देवी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था। बिपाशा कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उनके वजन बढ़ने को लेकर भी काफी चर्चा हुई है। इसी बीच उन्होंने बच्चे के जन्म के बाद हुई ट्रोलिंग का अनुभव साझा किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था बेटी का नाम बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। इसी पोस्ट में उन्होंने बेटी का नाम भी बताया था। पोस्ट में लिखा था, “12.11.2022. देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद का साकार रूप अब हमारे साथ है और वह दिव्य है।” इंटरव्यू में बेटी पर बात करते हुए बिपाशा ने कहा, “मैं अपनी जिंदगी के कुछ हिस्से शेयर करती हूं, क्योंकि मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है और मुझे अपनी जिंदगी पर गर्व है, लेकिन मैं नहीं चाहती कि इतनी कम उम्र में मेरी बेटी को किसी तरह के जजमेंट का सामना करना पड़े। मुझे लगता है कि यह हर किसी की अपनी पसंद है। आप जितना प्राइवेट रहना चाहें, रह सकते हैं और जितना पब्लिक रहना चाहें, रह सकते हैं।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब देवी अचानक मुझे खूबसूरत कहती है, तो यह बात सीधे दिल को छू जाती है। मुझे लगता है कि अब मुझे किसी और से कॉम्प्लिमेंट की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरी बेटी मुझे खूबसूरत मानती है।” ……………. यह खबर भी पढ़ें… मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किए कमेंट्स पर माफी मांगी:पुराने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा- बॉडी शेमिंग करने का इरादा नहीं था पिछले साल मृणाल ठाकुर ने पुराने वायरल वीडियो में बिपाशा बसु पर किए कमेंट्स को लेकर माफी मांगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि 19 साल की उम्र में उन्होंने कई बेवकूफी भरी बातें की थीं। उन्हें तब अपने शब्दों के असर का अंदाजा नहीं था। मृणाल ने कहा था कि उनका किसी की बॉडी शेमिंग करने का इरादा नहीं था। वह इंटरव्यू में मजाक कर रही थीं, जो ज्यादा हो गया था। उन्होंने माना था कि उन्हें अपने शब्द अलग तरह से चुनने चाहिए थे। मृणाल ने यह भी कहा था कि समय के साथ उन्होंने समझा कि खूबसूरती हर रूप में होती है। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आलोचना हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी का तुगलकी फरमान, खिलाड़ियों के मोबाइल फोन को किया जब्त, टीम में मचा हड़कंप

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है. पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक टीम के सभी खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त किए जाएंगे. पाकिस्तान पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और दौरे के बीच से 7 खिलाड़ियों को वापस देश जा चुके हैं. ऐसे में मोबाइल जब्त करने का नया फरमान काफी चिंताजनक बताया जा रहा है. Sun, 6 Sep 2026 09:30:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News: IIT Mandi के PhD छात्र Gurpreet Singh ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T04:37:54+00:00

Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद के नीचे निकला कुआं, कल चला था बुलडोजर | News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers