शाकाहारियों के लिए सेहत और प्रोटीन का पावरहाउस है यह चीज
अगर आप शाकाहारी हैं और फिटनेस को लेकर चिंतित रहते हैं तो सोया चंक्स आपके लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है. शाकाहारियों के लिए यह किसी भी मामले में चिकन या मटन से कम नहीं माना जाता है. राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार सोया चंक्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका नियमित सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को तेजी से घटाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन शक्ति को सुधारने और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक होता है. सोया चंक्स असल में सोया के आटे से बनाए जाते हैं. इन्हें तैयार करने की विशेष प्रक्रिया में फैट और ऑयल लगभग पूरी तरह से शून्य हो जाते हैं. यही वजह है कि दिल की बीमारियों से बचाव और शरीर को हमेशा तरोताजा रखने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है. शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का सबसे मुफीद और ताकतवर स्रोत है.
विटामिन सी का पावरहाउस है यह फल, सेहत को अनेक फायदे
कीवी फल हमारी सेहत के लिए बेहद खास और फायदेमंद माना जाता है. यह विटामिन सी का पावरहाउस है. आप इसे अपनी रोजाना की डाइट में भी आसानी से शामिल कर सकते हैं. डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह के अनुसार कीवी में विटामिन सी, पोटैशियम, जिंक और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसमें मौजूद विटामिन के शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार होता है. यदि आपको नींबू सूट नहीं करता या संतरा उपलब्ध नहीं है, तो आप कीवी को एक बेहतरीन विकल्प के रूप में चुन सकते हैं. कीवी खाने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच यानी 10 से 12 बजे का होता है. यदि आप इसे बादाम, मूंगफली या ताजे नारियल के साथ खाते हैं तो शरीर इसके पोषक तत्वों को और भी बेहतर तरीके से सोखता है. हालांकि गर्भवती महिलाओं को कीवी के सेवन से थोड़ा बचना चाहिए. इसमें मौजूद विटामिन के खून को गाढ़ा करने का काम करता है. इसी वजह से जो लोग ब्लड थिनर या बीपी की दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें भी कीवी से परहेज करने की सलाह दी जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





