Jailer 2 Release date: 'जेलर 2' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रजनीकांत के नए पोस्टर के साथ सामने आई तारीख
Jailer 2 Release date: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी आगमी फिल्म 'जेलर 2' के इंताजर में हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत का इंटेंस लुक और हाथ में बंदूक उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है। पोस्टर के साथ एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की गई है।
October 15th Alappara Kelappurom!???? #Jailer2@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss #Jailer2FromOct15 pic.twitter.com/vhrR4Z2nSD
— Sun Pictures (@sunpictures) September 2, 2026
‘Jailer 2’ की रिलीज में नहीं हुआ बदलाव
पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है और इसी वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
हालांकि, मेकर्स के नए पोस्टर ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है और साफ कर दिया है कि ये फिल्म ‘15 अक्टूबर 2026’ को दशहरा के मौके पर ही रिलीज होगी।
‘Ala Bolelo’ गाना हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पहले ही कर दी है। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी होने के बाद हाल ही में ‘अला बोलेलो’ गाना भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकारों के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं।
Hanuman Ansh: कंगना रनौत को बेहद पसंद आई 'हनुमान अंश', नीम करोली बाबा की कहानी देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
Kangana Praises Hanuman Ansh: आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है। ये स्पिरिचुअल-ड्रामा फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें अबतक 50 करोड़ की कमाी कर ली है। इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की है।
कंगना बोलीं- ‘ये फिल्म नहीं, सत्संग है’
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कंगना ने इसे सामान्य फिल्म से अलग आध्यात्मिक अनुभव बताया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- “हनुमान अंश” सिर्फ कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक सत्संग है। इसमें उन लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है, जिन्होंने नीम करौली बाबा का प्रत्यक्ष अनुभव किया था। अपनी थेरेपी छोड़कर इसे ज़रूर देखें।"
क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ में शोबिनाव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन, विचारों और उनसे जुड़े आध्यात्मिक अनुभवों से प्रेरित है।
कहानी एक ऐसे छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खोने के बाद गहरे दुख में चला जाता है। मां से दोबारा जुड़ने की इच्छा उसे ईश्वर की तलाश की ओर ले जाती है। इसी सफर के दौरान उसे आस्था, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के अर्थ को समझने का मौका मिलता है।
बॉक्स ऑफिस पर पहले धीमी रही रफ्तार
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत मजबूत नहीं रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया। शुरुआती दो हफ्तों में भी कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला।
दो सप्ताह के बाद फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 1.48 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की किस्मत अचानक बदलती नजर आई। 25वें दिन तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 45.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 53.43 करोड़ रुपये बताया गया।
कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा को भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संतों में गिना जाता है। वे भगवान हनुमान के भक्त थे और उनके अनुयायी उन्हें प्यार से महाराज-जी कहकर संबोधित करते थे।
उनका मूल नाम आम तौर पर लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में करीब 1900 के आसपास हुआ था। 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हुआ।
नीम करोली बाबा से जुड़े कई किस्से उनके भक्तों के बीच आज भी प्रचलित हैं। इन कथाओं में चमत्कार और असाधारण घटनाओं का भी जिक्र मिलता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi