Virat-Anushka: अनुष्का-विराट क्यों शिफ्ट हुए लंदन? माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने बताई बड़ी वजह
Virat-Anushka London: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों की लंदन में रहने की खबरों ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
अब माधुरी दीक्षित के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने एक बातचीत में उस वजह का जिक्र किया है, जिसके चलते अनुष्का और विराट ने लंदन में रहने पर विचार किया था। उनके मुताबिक, भारत में दोनों की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि सामान्य जिंदगी जीना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।
‘वे अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पाते’
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में श्रीराम नेने ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा और जमीन से जुड़ा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वह विराट से कई बार मिल चुके हैं और उनके प्रति उनके मन में काफी सम्मान है।
इसके बाद उन्होंने अनुष्का के साथ हुई एक पुरानी बातचीत का जिक्र किया। नेने ने कहा, अनुष्का ने बताया था कि दोनों लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि भारत में लगातार मिलने वाले सार्वजनिक ध्यान के बीच वे अपनी सफलता को सहज तरीके से जी नहीं पाते।
उन्होंने यह भी बताया कि सेलिब्रिटी कपल की जिंदगी का लगभग हर कदम लोगों और मीडिया की नजर में रहता है। ऐसे में उन्हें कई बार ऐसा महसूस होता है कि उनकी निजी जिंदगी एक तरह से उनसे दूर होती जा रही है।
हर कदम पर रहती है लोगों की नजर
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं, वहीं अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में लंबा और सफल करियर बनाया है। दोनों की शादी के बाद से उनकी निजी जिंदगी भी लगातार लोगों की दिलचस्पी का फोकस रही है।
उन्होंने कहा, कहीं बाहर जाना हो या परिवार के साथ समय बिताना, उनकी मौजूदगी तुरंत लोगों का ध्यान खींच लेती है। ऐसे माहौल में सामान्य जीवन जीना उनके लिए चुनौती बन जाता है।
बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क हैं विराट-अनुष्का
अनुष्का और विराट अपनी फैमिली को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते रहे हैं। उनकी बेटी वामिका का जन्म 2021 में हुआ था, जबकि बेटे अकाय का जन्म 2024 में हुआ।
दोनों ने कई मौकों पर फोटोग्राफर्स और मीडिया से अपने बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक न करने की अपील की है। उनका मानना रहा है कि बच्चों को कम उम्र से ही लगातार कैमरों और सार्वजनिक चर्चा का सामना नहीं करना चाहिए।
विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक निजी रखने की कोशिश की है।
अनुष्का ने भी फिल्मों से बनाई दूरी
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों और पब्लिक अपीयरेंस से काफी दूर नजर आई हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ काम किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
इसके बाद उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में काम किया। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
Jailer 2 Release date: 'जेलर 2' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रजनीकांत के नए पोस्टर के साथ सामने आई तारीख
Jailer 2 Release date: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी आगमी फिल्म 'जेलर 2' के इंताजर में हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत का इंटेंस लुक और हाथ में बंदूक उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है। पोस्टर के साथ एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की गई है।
October 15th Alappara Kelappurom!???? #Jailer2@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss #Jailer2FromOct15 pic.twitter.com/vhrR4Z2nSD
— Sun Pictures (@sunpictures) September 2, 2026
‘Jailer 2’ की रिलीज में नहीं हुआ बदलाव
पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है और इसी वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
हालांकि, मेकर्स के नए पोस्टर ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है और साफ कर दिया है कि ये फिल्म ‘15 अक्टूबर 2026’ को दशहरा के मौके पर ही रिलीज होगी।
‘Ala Bolelo’ गाना हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पहले ही कर दी है। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी होने के बाद हाल ही में ‘अला बोलेलो’ गाना भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकारों के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







