Responsive Scrollable Menu

₹18,999 में Poco M8x 5G हुआ लॉन्च: 7,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत

Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया Poco M8x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की M8 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो Poco M8 5G और Poco M8 Power के बाद लाइनअप में शामिल हुआ है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Poco M8x 5G की कीमत और सेल डेट
भारत में Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक यह बैंक डिस्काउंट के बाद की प्रभावी कीमत है, जबकि फोन की वास्तविक रिटेल कीमत इससे अलग हो सकती है।

फोन की बिक्री भारत में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन को Black, Blue और Leather Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Leather Green वेरिएंट में बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिलती है।

ये भी पढ़े-ः AI Smart Glasses: Rollme लाया AI असिस्टेंट वाला चश्मा, ट्रांसलेशन, 12MP कैमरा और ChatGPT फीचर्स से है लैस

Poco M8x 5G के फीचर्स 
Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलता है, जिससे गीली या नम उंगलियों से स्क्रीन इस्तेमाल करने पर बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया गया है।

इसके अलावा डिस्प्ले को TUV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Poco M8x 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से फोन में ऐप्स 43 फीसदी तक तेजी से लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के अनुसार, Poco M8x 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6.50 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर और फ्रंट कैमरे से अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

7,900mAh की बड़ी बैटरी
Poco M8x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिनों तक मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

ट्रिपल कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल हैं।

Poco M8x 5G डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Continue reading on the app

OnePlus Budget Smartphone: वनप्लस भारत ला रहा नया सस्ता 4G स्मार्टफोन, सितंबर में हो सकती है एंट्री

OnePlus भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिप्स्टर की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी सितंबर में एक नए 4G स्मार्टफोन को भारत में पेश कर सकती है। खास बात यह है कि यह फोन सिर्फ भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह इस साल भारत में कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें 5G की जगह केवल 4G कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसके अलावा, दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस 2026 में भारत में OnePlus का आखिरी लॉन्च भी हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन या इसकी लॉन्च टाइमलाइन को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है।

सितंबर में हो सकती है नए 4G फोन की एंट्री
टिप्स्टर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगामी OnePlus स्मार्टफोन को लेकर जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, OnePlus सितंबर में भारत में एक नया बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोन भारत के बाहर लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी इससे पहले भी अपनी N Series के कुछ मॉडल्स को भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर पेश कर चुकी है। ऐसे में नया 4G फोन भी OnePlus की बजट N Series का हिस्सा हो सकता है।

OnePlus N6x को कर सकता है रिप्लेस
रिपोर्ट के अनुसार, नया 4G स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6x को कंपनी के नए बजट फोन के तौर पर रिप्लेस कर सकता है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि OnePlus N6x के साथ नए फोन को भी बाजार में बेचा जाएगा या कंपनी इसे उसके विकल्प के तौर पर पेश करेगी।

ये भी पढ़े-ः AI Smart Glasses: Rollme लाया AI असिस्टेंट वाला चश्मा, ट्रांसलेशन, 12MP कैमरा और ChatGPT फीचर्स से है लैस

अगर नया 4G मॉडल लॉन्च होता है, तो यह इस साल भारत में OnePlus का पहला केवल 4G कनेक्टिविटी वाला फोन होगा। कंपनी ने 2026 में भारत में लॉन्च किए गए अपने अन्य स्मार्टफोन्स में 5G कनेक्टिविटी दी है। फिलहाल इस फोन के नाम, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये
गौरतलब है कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवनेश्वर कुमार की टीम को फाइनल में हराया

Rinku Singh Meerut Mavericks becomes Champion: रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स टीम ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस को 94 रन से हराकर यूपी टी20 लीग ट्रॉफी जीत ली. मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश जोशी के विस्फोटक शतक की बदौलत विशाल स्कोर बनाया. रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी के आगे 109 रनों पर ढेर हो गई. Mon, 7 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Business News: Delhi की नई Startup Policy पर CM Rekha Gupta से मिले Founders #cashkaro #earnkaro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:46:35+00:00

Nepal Flood News : मौत के मुंह से निकल भारत लौटे शख्स ने बताया NEPAL बाढ का आंखों देखा हाल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers