Responsive Scrollable Menu

Vivo T5 5G Launch: ₹34,999 में भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 7,050mAh बैटरी, 50MP कैमरा और कई धांसू फीचर्स

Vivo T5 5G Price in India: Vivo ने भारत में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर वाला OIS कैमरा भी दिया गया है। Vivo T5 5G की बिक्री भारत में 9 सितंबर से शुरू होगी।

Vivo T5 5G की इंडिया में कीमत 
भारत में Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में आता है।

कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। Vivo T5 5G की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। फोन को Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo T5 5G के फीचर्स और खासियत
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन HDR10+ को भी सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।

Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर और चार परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है।फोन में MediaTek NPU 850 के साथ LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि Vivo T5 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है। कंपनी फोन के लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

ये भी पढ़े-ः Poco X8 Launch: 8,340mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, जानें कीमत ​​​​​​​

50MP Sony सेंसर वाला OIS कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। यह कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है।इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

7,050mAh की बड़ी बैटरी
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, NavIC और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है।

Vivo T5 5G के अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मिलते हैं। Vivo T5 5G का डायमेंशन 164.42x75.25x7.99mm है और इसका वजन करीब 199 ग्राम है।

Continue reading on the app

Poco X8 Launch: 8,340mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, जानें कीमत

Poco ने अपना नया स्मार्टफोन Poco X8 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और हाई-रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8,340mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Poco X8 की भारत में एंट्री 4 सितंबर को होने वाली है।

Poco X8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Poco X8 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1.5K यानी 2772x1280 पिक्सल है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। गेमिंग के दौरान Game Turbo मोड में सपोर्टेड परिस्थितियों में फोन का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 3,200Hz तक पहुंच सकता है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है, जबकि सामान्य ब्राइटनेस 1,060 निट्स है।

डिस्प्ले 12-बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें DC Dimming और 3,840Hz PWM Dimming दिया गया है। इसके अलावा TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन-फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में अधिकतम 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। 256GB वाले मॉडल में तेज UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जबकि 128GB वेरिएंट में UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

50MP OIS कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X8 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

ये भी पढ़े-ः Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 185Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस; जानें कीमत और फीचर्स

IP69K रेटिंग और मजबूत बिल्ड
Poco X8 को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि फोन ने दो मीटर पानी में 72 घंटे तक वॉटर-रेसिस्टेंस टेस्ट और तीन मीटर ड्रॉप टेस्ट पास किया है।

8,340mAh की बड़ी बैटरी
Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,340mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। फोन 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। Poco के अनुसार, बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। फोन USB PD 2.0 और USB PD 3.0 सपोर्ट के साथ आता है।

AI फीचर्स और कनेक्टिविटी
Poco X8 Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Google Gemini, Circle to Search और AI Erase जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन में डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग, NFC, इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन का वजन 223 ग्राम है और इसे Black, White और Orange कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Poco X8 की कीमत
Poco X8 की शुरुआती कीमत $269 (लगभग 23,000 रुपये) है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $299 (लगभग 25,000 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत $349 (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई है।

Poco X8 की भारत में लॉन्चिंग 4 सितंबर को होगी। भारत में फोन की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

T20I Tri-Series: नामीबिया से हारने के बाद भी चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, फाइनल में जिम्बाब्वे को रौंदा

Namibia T20I Tri-Series: नामीबिया टी20I ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से हरा दिया. वहीं, नामीबिया की टीम तीसरे स्थान पर रही. Sun, 06 Sep 2026 21:48:11 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse : Delhi के सत्य निकेतन हादसे में अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत नाजुक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:36:56+00:00

Delhi Building Collapse LIVE: दिल्ली में जहां हादसा, वहां से कवरेज | Satya Niketan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers