iPhone 18 Pro Series: 9 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन 18, नए कलर और फीचर्स से मचेगी धूम; जानें खासियतें
Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज को तीन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Apple इस बार पिछले साल पेश किए गए Cosmic Orange कलर को रिप्लेस कर सकता है।
तीन नए कलर में आ सकता है iPhone 18 Pro
Weibo पर टिप्स्टर Fixed-Focus Digital Cameras ने iPhone 18 Pro की एक कथित तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फोन को चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। हालांकि, टिप्स्टर के मुताबिक इनमें से केवल तीन कलर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और Titanium ऑप्शन को शामिल नहीं किया जाएगा। लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Burgundy, Pure Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Apple iPhone 17 Pro सीरीज के तीनों मौजूदा कलर ऑप्शन को बदल देगा। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में Cosmic Orange, Deep Blue और Silver कलर में पेश किया गया था।
Sky Blue और Burgundy कलर दिखेंगे अलग
लीक हुई तस्वीर में Sky Blue कलर काफी हल्का नजर आ रहा है, जबकि Burgundy को गहरे लाल रंग के शेड में दिखाया गया है। इसके अलावा iPhone 18 Pro सीरीज में Black कलर की वापसी भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि नया Pure Black शेड सामान्य iPhone 17 के Black कलर की तुलना में ज्यादा डार्क होगा। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के Pro मॉडल्स में ब्लैक कलर की वापसी को दर्शाएगा।
9 सितंबर को Apple का बड़ा इवेंट
Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT (भारत में रात 10:30 बजे) Apple Park, Cupertino में आयोजित होने की उम्मीद है। इसी इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम से बताया जा रहा है। इसके अलावा इवेंट में Apple Watch Series 12 और AirPods 5 भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।
iPhone 18 Pro में मिल सकता है नया कैमरा सेटअप
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है। हालांकि, इसके कैमरा प्लेटो में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैमरा प्लेटो पहले से बड़ा होगा और इसमें नया ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple की ओर से इन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लॉन्च इवेंट नजदीक आने के साथ iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Vivo T5 5G Launch: ₹34,999 में भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 7,050mAh बैटरी, 50MP कैमरा और कई धांसू फीचर्स
Vivo T5 5G Price in India: Vivo ने भारत में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर वाला OIS कैमरा भी दिया गया है। Vivo T5 5G की बिक्री भारत में 9 सितंबर से शुरू होगी।
Vivo T5 5G की इंडिया में कीमत
भारत में Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में आता है।
कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। Vivo T5 5G की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। फोन को Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Vivo T5 5G के फीचर्स और खासियत
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन HDR10+ को भी सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।
Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर और चार परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है।फोन में MediaTek NPU 850 के साथ LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि Vivo T5 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है। कंपनी फोन के लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
ये भी पढ़े-ः Poco X8 Launch: 8,340mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
50MP Sony सेंसर वाला OIS कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। यह कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है।इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
7,050mAh की बड़ी बैटरी
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, NavIC और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है।
Vivo T5 5G के अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मिलते हैं। Vivo T5 5G का डायमेंशन 164.42x75.25x7.99mm है और इसका वजन करीब 199 ग्राम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




