JBL Cove Speakers Launch: Dolby Atmos और Wi-Fi कनेक्टिविटी से लैस 3 नए स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
JBL ने होम ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अपनी नई Cove सीरीज Wi-Fi स्पीकर्स लॉन्च की है। इस लाइनअप में JBL Cove M1, Cove P1 और Cove X1 शामिल हैं। इन स्पीकर्स को JBL One ऐप के जरिए Wi-Fi से कनेक्ट कर एक साथ कई कमरों में म्यूजिक चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि हर बार स्पीकर्स को दोबारा ग्रुप या रीसेट करने की जरूरत नहीं होगी।
Cove सीरीज के स्पीकर्स को JBL Bar Series MK2 साउंडबार के साथ भी पेयर किया जा सकता है। इसके बाद Cove स्पीकर को रियर सराउंड स्पीकर की तरह इस्तेमाल कर लिविंग रूम में होम थिएटर सेटअप तैयार किया जा सकता है।
JBL Cove M1, P1 और X1 के फीचर्स
नई Cove सीरीज में तीन मॉडल पेश किए गए हैं। JBL Cove M1 इस सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल है। इसे रोजाना म्यूजिक सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें तीन ट्वीटर और एक वूफर के साथ AI-बेस्ड साउंड एन्हांसमेंट फीचर दिया गया है। इसकी कीमत $230 है।
JBL Cove P1 एक पोर्टेबल स्पीकर है, जिसमें बिल्ट-इन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी 14 घंटे तक चल सकती है। यह स्पीकर Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है और इसकी कीमत $400 रखी गई है। वहीं, JBL Cove X1 सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है। इसमें चार ट्वीटर और दो वूफर दिए गए हैं। यह भी Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत $450 है। तीनों स्पीकर्स को Black और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इनकी बिक्री 13 सितंबर से शुरू होगी।
एक स्पीकर से शुरू कर सकते हैं सेटअप
JBL ने Cove सीरीज को मॉड्यूलर सिस्टम के तौर पर डिजाइन किया है। यानी यूजर्स को शुरुआत में पूरी सीरीज के सभी स्पीकर खरीदने की जरूरत नहीं है। एक स्पीकर से शुरुआत करके बाद में जरूरत और बजट के हिसाब से दूसरे स्पीकर्स जोड़े जा सकते हैं। पूरे होम ऑडियो सिस्टम को JBL One ऐप खोले बिना भी कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, शुरुआती सेटअप के लिए केवल तीन स्टेप्स की जरूरत होती है। ऐप के जरिए कस्टम साउंड प्रीसेट और बिल्ट-इन म्यूजिक सर्विसेज का एक्सेस भी मिलता है।
कमरे के हिसाब से खुद एडजस्ट होगा साउंड
Cove सीरीज के हर स्पीकर में डुअल-चैनल डिजाइन दिया गया है। ये स्पीकर कमरे के हिसाब से अपनी ट्यूनिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं।
JBL इसे “Constant Field Sound” कहता है। इसका उद्देश्य कमरे के अलग-अलग हिस्सों में ऑडियो को ज्यादा समान रूप से पहुंचाना है। इसके अलावा AI साउंड एन्हांसमेंट फीचर ज्यादा वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनने के दौरान डिस्टॉर्शन को कम करने में मदद करता है।
कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के मामले में JBL Cove सीरीज में Wi-Fi और Bluetooth के अलावा AirPlay 2, Google Cast, Roon Ready, Spotify Connect, Tidal Connect और Qobuz Connect का सपोर्ट मिलता है।
Spotify यूजर्स को Moment बटन के जरिए Spotify Tap का वन-टैप एक्सेस भी मिलता है। स्पीकर्स में वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। JBL ने बताया है कि इस साल के अंत में Alexa+ सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।
JBL Cove सीरीज की कीमत
- JBL Cove M1: $230
- JBL Cove P1: $400
- JBL Cove X1: $450
तीनों मॉडल Black और White कलर में उपलब्ध होंगे और 13 सितंबर से बिक्री शुरू होगी।
iPhone 18 Pro Series: 9 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन 18, नए कलर और फीचर्स से मचेगी धूम; जानें खासियतें
Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज को तीन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Apple इस बार पिछले साल पेश किए गए Cosmic Orange कलर को रिप्लेस कर सकता है।
तीन नए कलर में आ सकता है iPhone 18 Pro
Weibo पर टिप्स्टर Fixed-Focus Digital Cameras ने iPhone 18 Pro की एक कथित तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फोन को चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। हालांकि, टिप्स्टर के मुताबिक इनमें से केवल तीन कलर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और Titanium ऑप्शन को शामिल नहीं किया जाएगा। लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Burgundy, Pure Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Apple iPhone 17 Pro सीरीज के तीनों मौजूदा कलर ऑप्शन को बदल देगा। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में Cosmic Orange, Deep Blue और Silver कलर में पेश किया गया था।
Sky Blue और Burgundy कलर दिखेंगे अलग
लीक हुई तस्वीर में Sky Blue कलर काफी हल्का नजर आ रहा है, जबकि Burgundy को गहरे लाल रंग के शेड में दिखाया गया है। इसके अलावा iPhone 18 Pro सीरीज में Black कलर की वापसी भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि नया Pure Black शेड सामान्य iPhone 17 के Black कलर की तुलना में ज्यादा डार्क होगा। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के Pro मॉडल्स में ब्लैक कलर की वापसी को दर्शाएगा।
9 सितंबर को Apple का बड़ा इवेंट
Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT (भारत में रात 10:30 बजे) Apple Park, Cupertino में आयोजित होने की उम्मीद है। इसी इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम से बताया जा रहा है। इसके अलावा इवेंट में Apple Watch Series 12 और AirPods 5 भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।
iPhone 18 Pro में मिल सकता है नया कैमरा सेटअप
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है। हालांकि, इसके कैमरा प्लेटो में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैमरा प्लेटो पहले से बड़ा होगा और इसमें नया ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple की ओर से इन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लॉन्च इवेंट नजदीक आने के साथ iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत, कैमरा, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







