Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन चॉकलेट नहीं, भाई-बहन को दें हेल्थ इंश्योरेंस का गिफ्ट; Gen-Z का बदल रहा अंदाज
Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर अब उपहारों के मायने तेजी से बदल रहे हैं। देश की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z अब पारंपरिक मिठाइयों और महंगे गैजेट्स से आगे निकलकर अपनों को 'वित्तीय सुरक्षा' (Financial Protection) का तोहफा देने पर जोर दे रही है। प्रोबोस इंश्योरेंस (Probus Insurance) के डायरेक्टर राकेश गोयल ने इस बदलते ट्रेंड पर रोशनी डालते हुए बताया है कि कैसे आज के युवा भाई-बहन को शॉर्ट-टर्म गिफ्ट देने के बजाय लॉन्ग-टर्म हेल्थ इंश्योरेंस कवर देना ज्यादा सार्थक मान रहे हैं।
चॉकलेट या हेल्थ कवर: क्या है बेहतर विकल्प?
राकेश गोयल ने त्योहारों पर होने वाले खर्चों की तुलना करते हुए एक दिलचस्प उदाहरण सामने रखा है:
- पारंपरिक तरीका (चॉकलेट और मिठाइयां): आमतौर पर लोग त्योहार पर प्रीमियम चॉकलेट हैम्पर या गिफ्टी आइटम्स पर करीब 7,000 रुपये खर्च कर देते हैं। कुछ ही दिनों में मिठाइयां खत्म हो जाती हैं और उस पैसे का कोई स्थाई या दीर्घकालिक लाभ नहीं बचता।
- मॉडर्न ट्रेंड (हेल्थ इंश्योरेंस): इसके विपरीत, अगर उसी 7,000 रुपये का उपयोग किसी भाई या बहन के लिए 5 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में किया जाए, तो यह भविष्य के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच बन जाता है।
मामूली खर्च और बड़ा सुरक्षा चक्र
इस वित्तीय प्लानिंग के गणित को समझाते हुए उन्होंने बताया कि 7,000 रुपये सालाना का खर्च महीने के हिसाब से महज 600 रुपये से भी कम बैठता है। यानी दो कप कॉफी या कुछ ओटीटी सब्सक्रिप्शन के खर्च के बराबर।
आज के समय में मेडिकल इंफ्लेशन (चिकित्सा महंगाई) हर साल 14% से 15% की दर से बढ़ रही है। ऐसे में एक छोटी सी अनहोनी या अस्पताल का बिल युवा प्रोफेशनल की सालभर की बचत को पलभर में खत्म कर सकता है। यही वजह है कि Gen-Z इसे एक बोरिंग खर्च नहीं बल्कि 'अल्टीमेट फाइनेंशियल फ्लेक्स' मान रहा है, जो परंपरा के साथ आधुनिक रिस्क मैनेजमेंट का बेहतरीन मेल है।
UGC NET Result OUT: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
UGC NET परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। अब उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
UGC NET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UGC NET Result या Scorecard डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
- जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका UGC NET 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
UGC NET Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
NTA ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आंसर की भी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए-
- ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर UGC NET Final Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित फाइनल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
- जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
UGC NET Subject-wise Merit List और Toppers List
UGC NET 2026 की विषयवार मेरिट लिस्ट या टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध होने पर उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के नोटिस या रिजल्ट सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां चेक करें UGC NET Result 2026?
UGC NET 2026 के परिणाम, स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखें। रिजल्ट डाउनलोड करने के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।
UGC NET Result 2026 से संबंधित किसी भी नए नोटिस या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






