Responsive Scrollable Menu

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू:3 अक्टूबर को कोलकाता में मुकाबला होगा; पनामा-उरुग्वे से भी खेलेगी भारतीय टीम

भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने बुधवार को X पोस्ट में लिखा- ‘इंतजार खत्म हुआ। भारत-ब्राजील के मैच में मिलते हैं। भारत में भी ब्राजील के लाखों प्रशंसक हैं। ब्राजील टीम को देश के बाहर भारत को उसकी सबसे बड़ी फैन बेस में से एक माना जाता है। 1992 के बाद भारत का टॉप रैंकिंग टीम से मैच 1992 में फीफा वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम के साथ मैच खेलने जा रहा है। ब्राजील इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है। ब्राजील 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन है। U-17 वर्ल्ड कप फाइनल भी साल्ट लेक में हुआ साल्ट लेक स्टेडियम स्टेडियम पहले भी कई बड़े फुटबॉल मैचों का गवाह रहा है। उसने 2017 में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी की थी। यहां 1984 में नेहरू कप के दौरान यहां कई इंटरनेशनल टीमों ने मैच खेले थे। 26 सितंबर को पनामा से खेलेगा भारत टीम इंडिया 26 सितंबर को पनामा से भी फ्रेंडली मैच खेलेगी। यह मैच बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा। भारत का यह किसी वर्ल्ड कप खेलने वाले देश के खिलाफ पहला फ्रेंडली मैच होगा। पनामा इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें नंबर पर है। सेंट्रल अमेरिकी देश पनामा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था। 6 अक्टूबर को उरुग्वे से मुकाबला पनामा और ब्राजील के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड फुटबॉल की एक और मजबूत टीम से खेलेगी। दो बार की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ भारत का इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच 6 अक्टूबर को होगा। यह मुकाबला भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। -------------------------------------------------------- भारतीय फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुनील छेत्री बोले- ब्राजील, उरुग्वे से खेलने पर जलन होती है; 20 साल में मुझे ऐसा मौका नहीं मिला पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ भारत के मुकाबलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम को इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते देखकर उन्हें थोड़ी जलन होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

₹20 लाख के बजट में 7 सीटर कारों का जलवा, फैमिली के लिए ये 5 गाड़ियां हो सकती हैं शानदार विकल्प

₹20 लाख के बजट में 7 सीटर कारों का जलवा, फैमिली के लिए ये 5 गाड़ियां हो सकती हैं शानदार विकल्प

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: नागोया में 136 साल बाद हुई इतनी खतरनाक बारिश, खिलाड़ियों को बचाने के लिए उठाया गया ये कदम

जापान के शहर नागोया में खतरनाक बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्या एशियन गेम्स पर भी खतरा मंडरा रहा है? Wed, 09 Sep 2026 14:31:07 +0530

  Videos
See all

Chandauli Gold Smuggling | चंदौली में Gold की बड़ी खेप बरामद! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:15:02+00:00

J&K Handwara Terrorist Arrested: हंदवाड़ा से हिज्बुल का आतंकी गिरफ्तार #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:16:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers