Responsive Scrollable Menu

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में नए मेट्रो कॉरिडोर का किया शुभारंभ, स्कूली बच्चों के साथ किया सफर, बोले- शहर के विकास को मिलेगी नई गति

इंदौर: मध्यप्रदेश, खासकर आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए 5 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा की सौगात देते हुए 2 हजार 850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ किया। यह मेट्रो कॉरिडोर सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और स्कूली बच्चों के साथ बापट चौराहा से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से बातचीत की और दुलार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन का विस्तार केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज मेट्रो का नया चरण शुरू हुआ है और आने वाले समय में इसके और चरण पूरे होंगे। सीएम ने मेट्रो विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मेट्रो के माध्यम से इंदौर को उज्जैन और पीथमपुर समेत आसपास के क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।

भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति का प्रमाण है 7.8 प्रतिशत विकास दर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए आर्थिक विकास दर के आंकड़े देशवासियों का उत्साह और गौरव बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की करीब 2 प्रतिशत और चीन की 4 प्रतिशत विकास दर की तुलना में भारत की 7.8 प्रतिशत विकास दर देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।

इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना विकास में रचेगी नया इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर को मिली मेट्रो की सौगात के साथ इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन के लिए 18,500 करोड़ रुपये की मंजूरी भी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना इंदौर, मालवा और पूरे मध्यप्रदेश के विकास में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि रेल परियोजना के पूरा होने के बाद इंदौर से मुंबई जाने के लिए गुजरात होकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इंदौर से मनमाड़ के रास्ते महाराष्ट्र और मुंबई से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और विकास को नई गति मिलेगी।

17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में बनाए गए 16 मेट्रो स्टेशन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मेट्रो का सफर गांधीनगर से मालवीय चौराहे तक आगे बढ़ रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 17 किलोमीटर है और इसमें 16 स्टेशन शामिल हैं। यह परियोजना इंदौर के परिवहन तंत्र को आधुनिक और सशक्त बनाने के साथ ही शहर के विकास को नई गति प्रदान करेगी। सीएम ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सहित सभी संबंधित अधिकारियों और मेट्रो परियोजना से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

Continue reading on the app

न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways News: न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक बहाली के बाद भी 14 यात्री ट्रेनें फिलहाल बदले हुए मार्गों से चलेंगी. पूर्व रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किये हैं. सभी 14 ट्रेनों की लिस्ट और उनके बदले रूट के बारे में यहां जानें.

The post न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 5 गेंदबाज, 1 के नाम 13000 से ज्यादा रन, विश्व कीर्तिमान 11 साल से बरकरार

5 bowlers most runs concedes in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट किसी नाकामी की नहीं, बल्कि उनके लंबे और शानदार करियर की गवाही देती है. इस लिस्ट में 13,632 रनों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं. उनके बाद मुथैया मुरलीधरन, सनथ जयसूर्या, वासिम अकरम और चमिंडा वास जैसे दिग्गज शामिल हैं. सबसे ज्यादा रन देने के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए सैकड़ों विकेट चटकाकर खुद को वनडे इतिहास के महानतम मैच-विजेताओं के रूप में स्थापित किया. Mon, 7 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

PG Building Collapse | चश्मदीदों ने बताया पुलिस-एंबुलेंस का हाल, NDMC उपाध्यक्ष का बड़ा आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T01:44:58+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T01:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers