Responsive Scrollable Menu

Hartalika Teej 2026: सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए कब किया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hartalika Teej 2026: शादीशुदा महिलाएं और अविवाहित कन्याएं सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत किया जाता है। आइए जानें इस साल यह व्रत 13 या 14 सितंबर कब किया जाएगा और इस दिन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या होगी

Continue reading on the app

सात्विक-चिराग तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में:सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया; पहली ट्रॉफी का इंतजार, चीन से खिताबी मुकाबला

भारत की मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रिन और तान वी कियोंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हरा दिया। शेनझेन एरिना में खेला गया यह मुकाबला 1 घंटे और 6 मिनट तक चला। अब फाइनल में उनका मुकाबला चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी से होगा। सात्विक-चिराग ने पिछले चार सालों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि वे एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सके। खराब शुरुआत के बाद वापसी की सेमीफाइनल मैच के पहले गेम में सात्विक और चिराग की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और वे 0-5 से पिछड़ गए थे। हालांकि, इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार 7 अंक हासिल किए और 7-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने पलटवार किया और 18-21 से गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे गेम तक ले गई। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम एकतरफा जीता तीसरे और आखिरी गेम में सात्विक-चिराग पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि विरोधी जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 21-11 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Jaipur News: थाइलैंड में जीता था ब्रॉन्ज, अब किर्गिस्तान में गोल्ड पर नजर, भारत के लिए उतरेंगे स्ट्रेंथ लिफ्टर पवन

Jaipur Strength Lifter Pawan Kumawat Success Story: राजस्थान के पवन कुमावत की मेहनत एक बार फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले गई है. जयपुर के लालचन्दपुरा निवासी पवन किर्गिस्तान में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सीनियर वर्ग के 68 किलो भार वर्ग के लिए उनका चयन सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हुआ. पवन 7 सितंबर को दिल्ली से भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे. कोच और मार्गदर्शक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ की देखरेख में उनकी तैयारी चल रही है. पवन इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीत चुके हैं. जुलाई 2025 में थाइलैंड में उन्होंने 125 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. अब किर्गिस्तान में वह अपने प्रदर्शन को और बेहतर कर गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे. Sun, 6 Sep 2026 08:13:03 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert LIVE: बिहार के 11 जिलों के करीब 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित | Patna | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T03:34:46+00:00

Floods 2026: यूपी में उफान पर नदियां, देखें बाढ़ का रौद्र रूप | Bihar Floods | UP Floods | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T03:34:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers