Vande Mataram Controversy: कट्टरपंथी मौलानाओं को फैज खान की ये नसीहत #shorts #ytshorts #vandemataram
Vande Mataram Controversy: कट्टरपंथी मौलानाओं को फैज खान की ये नसीहत #shorts #ytshorts #vandemataram #shorts #ytshorts #faizkhan #vandemataram #cmyogi #akhileshyadav #timesnownavbharat #hindidebate #aajkitazakhabar #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
शिक्षक दिवस पर सम्मान से इनकार, डबरा में TET के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, बोले- आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला सम्मान नहीं चाहिए
डबरा। शिक्षक दिवस पर जहां शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं डबरा के शासकीय विद्यालयों में कई शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते नजर आए। लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए TET परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया और शिक्षक दिवस पर किसी भी तरह का सम्मान लेने से इनकार कर दिया।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक दिवस उनके लिए सम्मान और गौरव का दिन है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था के कारण इसी दिन उन्हें विरोध दर्ज कराना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि ऐसा सम्मान उन्हें स्वीकार नहीं है, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती हो।
पुराने शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता का विरोध
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के मुताबिक वर्ष 1998 से 2011 के बीच अलग-अलग भर्ती नियमों के तहत नियुक्त शिक्षक वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्हें TET में शामिल होकर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कहा जा रहा है और इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया जा रहा है।
शिक्षकों का सवाल है कि वर्षों की सेवा और अनुभव के बाद उनकी योग्यता को दोबारा पात्रता परीक्षा के जरिए साबित करने के लिए बाध्य करना कितना उचित है। इसी के विरोध में डबरा के अलग-अलग शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
बोले- TET की अनिवार्यता पर हो पुनर्विचार
शिक्षकों का कहना है कि यह मुद्दा केवल डबरा तक सीमित नहीं है और अन्य स्थानों पर भी शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए TET की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News








