विनोद तावड़े के PDA वाले तंज पर सपा का पलटवार, VT का फुल फॉर्म बताकर घेरा
india vs pakistan: विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला, स्मृति और हरमनप्रीत पर सभी की निगाहें
india vs pakistan womens asia cup: महिला एशिया कप में आज बड़ा मुकाबला होने जा रहा। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने जा रही है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 7.30 बजे टॉस होगा। इसके बाद 8 बजे से खेल शुरू होगा।
क्रिकेट फैंस की निगाहें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और ओपनर स्मृति मंधाना पर टिकी रहेंगी। हरमनप्रीत कौर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल बतौर कप्तान खेलेंगी। वह पुरुष और महिला क्रिकेट में 150 टी20I में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी होंगी। मंधाना टी20I में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सूजी बेट्स से आगे निकलने से सिर्फ 78 रन दूर हैं।
स्मृति मंधाना से हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। शेफाली वर्मा ने भी अर्धशतक ठोका था। भारतीय ओपनर्स बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि मीडिल ऑर्डर का रन नहीं बनाना एक चिंता का विषय जरुर है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय बैटिंग लाइनअप की तुलना में कमजोर है। थाईलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में मुनीबा अली ने तेजी से रन बनाने की क्षमता दिखाई थी। उन्होंने अर्धशतक लगाया था।
भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत : 1 स्मृति मंधाना, 2 शैफाली वर्मा, 3 प्रतिका रावल, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 6 भारती फुलमाली, 7 दीप्ति शर्मा, 8 प्रेमा रावत, 9 क्रांति गौड़, 10 एन श्री चरणी, 11 नंदनी शर्मा।
पाकिस्तान : 1 मुनीबा अली (विकेटकीपर), 2 शवाल जुल्फिकार, 3 गुल फिरोजा, 4 आयशा जफर, 5 सदफ शमास, 6 फातिमा सना (कप्तान), 7 उम्म-ए-हानी, 8 एयमान फातिमा, 9 तुबा हसन, 10 नशरा संधू, 11 सादिया इकबाल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





.jpg)
