Responsive Scrollable Menu

भोपाल में सड़क पर उतरे जनसेवा मित्र, सेवा बहाली की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में सेवा से हटाए गए जनसेवा मित्रों ने शुक्रवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। जनसेवा मित्रों ने अपनी सेवा बहाल करने की मांग उठाते हुए सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन कर रहे जनसेवा मित्रों का कहना है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में करीब 9300 जनसेवा मित्रों की भर्ती की गई थी, जिन्हें बाद में सेवा से हटा दिया गया। अब मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP) के तहत 4865 युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी सेवाएं बहाल करने के बजाय नई भर्ती किए जाने का विरोध किया।

नई भर्ती की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

जनसेवा मित्र अनूप सक्सेना ने आरोप लगाया कि पहले से काम कर चुके 9300 युवाओं का भविष्य अब भी अधर में है, लेकिन सरकार 4865 नए युवाओं को जोड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की गाइडलाइन और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पहले पुराने जनसेवा मित्रों की सेवा बहाली पर निर्णय लेने की मांग की।

भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग 

प्रदर्शन में अस्थायी एवं आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा भी शामिल हुए। आंदोलन कर रहे जनसेवा मित्रों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए और सेवा बहाली की मांग पर फैसला करे।

https://www.instagram.com/reel/Dc53LSqtluD/?igsi=b2w0OTRzMmdiNXE3

Continue reading on the app

'मुझे धोखा मिला... जिंदगी का सबसे बुरा दौर था': Badshah से शादी टूटने पर छलका Isha Rikhi का दर्द, Bigg Boss 20 में आएंगी नजर

Isha Rikhi in Bigg Boss: सिंगर-रैपर बादशाह ने हाल ही में पत्नी ईशा रिखी से अलग होने की पुष्टि कर सभी को चौंका दिया। शादी के मजह 5 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। अब पंजाबी अभिनेत्री ईशा जल्द ही बिग बॉस के 20वें सीजन में नजर आने वाली हैं। शो में एंट्री से पहले उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है।

बादशाह से अलगाव को लेकर अब तक चुप रहने वाली ईशा ने पहली बार इस रिश्ते और उससे जुड़े अनुभवों पर अपनी बात रखी है। बिंग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने कई खुलासे किए।

रिश्ते को पब्लिक के बीच तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं ईशा
ईटाइम्स से बातचीत में ईशा ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस मामले पर चुप रहना इसलिए चुना क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं बनाना चाहती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उस समय वह खुद से कई सवाल करती थीं और सोचती थीं कि आखिर उनसे ऐसी क्या गलती हुई। उन्होंने बताया कि वह जिस व्यक्ति से प्यार करती थीं, उसे बचाने के साथ-साथ अपने रिश्ते को भी बचाने की कोशिश कर रही थीं।

ईशा ने साफ किया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि दो लोगों के बीच की निजी समस्या सोशल मीडिया या लोगों के सामने किसी तरह का ड्रामा बन जाए।

मां के शादी की तस्वीरें शेयर करने पर हुआ था विवाद
ईशा ने ये भी बताया कि उनकी मां ने उनकी और बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थीं, जबकि खुद एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया था। उन्होंने बताया कि इन पोस्ट्स को लेकर उनकी अपनी मां से कई बार बहस हुई, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जो कुछ भी हुआ, वह किसी वजह से हुआ था और उनके बस में नहीं था। एक्ट्रेस ने माना कि उस समय वह बहुत डरी हुई थीं, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी मां कुछ और कह रही थीं और बादशाह कुछ और, जिससे वह उलझन में पड़ गई थीं।

'मुझे लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ'
ईशा ने आगे कहा- "हमने (पोस्ट के बाद) कई बार बात की। वह (बादशाह) मुझे एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे थे, जो सच नहीं थी। मैं खुद से सवाल कर रही थी: मैं इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती हूं? यह मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा दौर था।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें धोखा मिला है, तो वह कहती हैं, "धोखा मिला? मैं कहूँगी कि हाँ, मुझे धोखा मिला।"

शादी की तस्वीरों के बाद बढ़ी चर्चा
ईशा और बादशाह अपने रिश्ते को लेकर इसी साल मार्च में चर्चा में आए थे। उस समय ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर बादशाह-ईशी की प्राइवेट शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, ईशा ने बताया कि वह खुद अपने निजी रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं।

बाद में दोनों ने 1 सितंबर को एक साझा बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

Badshah Isha Rikhi Divorce

हालांकि, इन हालिया दावों पर बादशाह की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 6 मैच हारी टीम, फिर भारतीय स्पिनर ने 5 विकेट झटके और मिल गई जीत

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स लगातार अपना जलवा दिखा रहे हैं. मानव सुथार और युजवेंद्र चहल जैसे मशहूर गेंदबाज तो चर्चा बटोर ही रहे हैं लेकिन अब एक अनजान गेंदबाज ने भी टीम को जिताया Sun, 06 Sep 2026 02:03:39 +0530

  Videos
See all

Dahi Handi में महिलाओं का दमदार जलवा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T23:30:32+00:00

Swatantra Bhardwaj Vs Nishu Azad: स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर बहुत बड़ा खुलासा! | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T23:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers