'मुझे धोखा मिला... जिंदगी का सबसे बुरा दौर था': Badshah से शादी टूटने पर छलका Isha Rikhi का दर्द, Bigg Boss 20 में आएंगी नजर
Isha Rikhi in Bigg Boss: सिंगर-रैपर बादशाह ने हाल ही में पत्नी ईशा रिखी से अलग होने की पुष्टि कर सभी को चौंका दिया। शादी के मजह 5 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। अब पंजाबी अभिनेत्री ईशा जल्द ही बिग बॉस के 20वें सीजन में नजर आने वाली हैं। शो में एंट्री से पहले उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है।
बादशाह से अलगाव को लेकर अब तक चुप रहने वाली ईशा ने पहली बार इस रिश्ते और उससे जुड़े अनुभवों पर अपनी बात रखी है। बिंग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने कई खुलासे किए।
रिश्ते को पब्लिक के बीच तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं ईशा
ईटाइम्स से बातचीत में ईशा ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस मामले पर चुप रहना इसलिए चुना क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं बनाना चाहती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उस समय वह खुद से कई सवाल करती थीं और सोचती थीं कि आखिर उनसे ऐसी क्या गलती हुई। उन्होंने बताया कि वह जिस व्यक्ति से प्यार करती थीं, उसे बचाने के साथ-साथ अपने रिश्ते को भी बचाने की कोशिश कर रही थीं।
ईशा ने साफ किया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि दो लोगों के बीच की निजी समस्या सोशल मीडिया या लोगों के सामने किसी तरह का ड्रामा बन जाए।
मां के शादी की तस्वीरें शेयर करने पर हुआ था विवाद
ईशा ने ये भी बताया कि उनकी मां ने उनकी और बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थीं, जबकि खुद एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया था। उन्होंने बताया कि इन पोस्ट्स को लेकर उनकी अपनी मां से कई बार बहस हुई, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जो कुछ भी हुआ, वह किसी वजह से हुआ था और उनके बस में नहीं था। एक्ट्रेस ने माना कि उस समय वह बहुत डरी हुई थीं, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी मां कुछ और कह रही थीं और बादशाह कुछ और, जिससे वह उलझन में पड़ गई थीं।
'मुझे लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ'
ईशा ने आगे कहा- "हमने (पोस्ट के बाद) कई बार बात की। वह (बादशाह) मुझे एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे थे, जो सच नहीं थी। मैं खुद से सवाल कर रही थी: मैं इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती हूं? यह मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा दौर था।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें धोखा मिला है, तो वह कहती हैं, "धोखा मिला? मैं कहूँगी कि हाँ, मुझे धोखा मिला।"
शादी की तस्वीरों के बाद बढ़ी चर्चा
ईशा और बादशाह अपने रिश्ते को लेकर इसी साल मार्च में चर्चा में आए थे। उस समय ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर बादशाह-ईशी की प्राइवेट शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, ईशा ने बताया कि वह खुद अपने निजी रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं।
बाद में दोनों ने 1 सितंबर को एक साझा बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।
हालांकि, इन हालिया दावों पर बादशाह की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews




