Responsive Scrollable Menu

'वो खुद और ज्यादा ओवर...'दिलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले मोहम्मद शमी को लेकर ईशान किशन ने कही ये बड़ी बात

Duleep Trophy 2026 Final: दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा, जहां खिताब के लिए ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने फाइनल का टिकट कटाया है. उनकी टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. इस फाइनल मुकाबले से पहले कप्तान ईशान किशन ने शमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शमी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं. 

ईशान किशन ने जमकर की मोहम्मद शमी की तारीफ

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल से पहले ईशान किशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की. किशन ने कहा कि 36 साल की उम्र में भी शमी का जोश कमाल का है, वे मैच के दौरान खुद आगे बढ़कर और ज्यादा ओवर डालने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा, शमी द्वारा सेमीफाइनल में 2 शानदार चौके लगाने और विनिंग रन बनाने पर किशन ने मजाकिया अंदाज में उन्हें 'ऑलराउंडर' भी करार दिया. 

मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं - ईशान किशन

ईशान किशन ने कहा, "शमी खेल के लेजेंड हैं. उन्होंने भारत के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में उनके प्रयास को देखकर, शमी भाई खुद और ज्यादा ओवर मांग रहे थे, जिससे कप्तान को काफी आत्मविश्वास मिलता है. उन्होंने 2 चौके भी लगाए, इसलिए मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं."

दिलीप ट्रॉफी 2026 में मोहम्मद शमी ने किया है शानदार प्रदर्शन

दिलीप ट्रॉफी 2026 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद शानदार और प्रभावशाली रहा है. ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया, बल्कि टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. अब फाइनल में भी उनकी टीम ईस्ट जोन को उनसे काफी उम्मीदें होगीं. शमी एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. फाइनल मैच में वो विरोधी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. 

सेमीफाइनल में शमी ने किया था ऑलराउंडर प्रदर्शन

सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों से धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी क्लास दिखाई. गेंदबाजी में अपनी धार का जलवा बिखेरते हुए उन्होंने मैच में कुल 5 विकेट चटकाए. गेंदबाजी के अलावा मैदान पर मुस्तैदी दिखाते हुए उन्होंने अपनी ही गेंद पर एक हाथ से जादुई कैच लपककर सबको हैरान कर दिया. इसके बाद, दूसरी पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे शमी ने सिर्फ 5 गेंदों में 2 शानदार चौके जड़कर नाबाद 8 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में भी शमी ने पहली पारी में 9 ओवर गेंदबाजी की और दूसरी पारी में 5 ओवर डाले थे. हालांकि इस मैच में उन्हें विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 2 की इकॉनमी रेट से बल्लेबाजी की थी. जबकि बल्ले से उन्होंने पहली पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 11 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाली बनेंगी दूसरी भारतीय बल्लेबाज

Continue reading on the app

Bihar Flood Alert News: नेपाल के बाद बिहार में बाढ़ का सैलाब, 13 जिले प्रभावित

Bihar Flood Alert News: नेपाल के बाद अब बिहार में लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर कर दिया है. गंगा, गंडक, सोन और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं. राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है. अलग-अलग स्रोतों के मुताबिक, 52 प्रखंडों की 270 पंचायतों की करीब 28 लाख आबादी प्रभावित हुई हैं जबकि आपदा प्रबंधन विभाग ने करीब 8 लाख लोगों के प्रभावित होने की जानकारी साझा की है.

पटना में बिगड़े हालात

वहीं, पटना, भोजपुर, सारण, बेगूसराय और वैशाली में हालात ज्यादा चिंताजनक हैं. कई इलाकों में घरों और खेतों में पानी घुस गया है. 200 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन बाधित है, जबकि कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. हजारों एकड़ धान और अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं. पटना में गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. राहत के लिए नावों का संचालन किया जा रहा है और सामुदायिक रसोई शुरू की गई हैं. प्रभावित लोगों को राशन, पॉलिथीन शीट और अन्य राहत सामग्री बांटी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Nepal Flash Flood Tragedy: नेपाल में Bhotekoshi-Trishuli नदी के किनारे मची है भयंकर तबाही!

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ 56 रन का लक्ष्य सिर्फ़ 8.4 ओवर में हासिल कर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर अपने 150वें मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर जीत पक्की की। इससे पहले, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और भारत ने उन्हें सिर्फ़ 55 रन पर समेट दिया। चरणी और रावत, दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और पाकिस्तान महिला T20I में अपने अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट हो गया।

चरानी ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रावत ने सिर्फ़ 9 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा ने पांचवें ओवर में ओपनर मुनीबा अली को आउट करके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू किया। पाकिस्तान के लिए 27 रन की ओपनिंग साझेदारी ही एकमात्र उल्लेखनीय साझेदारी थी। भारत ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पूल A में सबसे ऊपर है; टीम पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेल रहा था और अपना पहला मैच जीतने के बाद उसके पास दो अंक हैं। हार के बावजूद, सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए वे अब भी मज़बूत दावेदार बने हुए हैं।
Sat, 05 Sep 2026 22:36:00 +0530

  Videos
See all

Divyendu: दिव्येंदु का कैजुअल लुक आया सामने #divyendu #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:15:34+00:00

Congress Reshuffle कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल | Sachin Pilot को पंजाब की कमान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers