शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
Teachers Day: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है. उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करता है. मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं. राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
Bigg Boss Controversy: यूरिन फेंकने से थप्पड़ मारने तक, बिग बॉस के इन झगड़ों ने हिला दिया था पूरा घर
Bigg Boss Controversy: बिग बॉस टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक है. पिछले 19 सालों में इस शो ने दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट किया है. इसके साथ ही ऐसे विवाद भी हुए हैं, जिन्हें आज तक याद किया जाता है. घर के अंदर लंबे समय तक साथ रहने, टास्क करने और जीत की चाह कई बार कंटेस्टेंट्स को इतना गुस्सा दिला देती है कि बात बहस से आगे बढ़ जाती है. किसी ने थप्पड़ मार दिया तो किसी ने साथी कंटेस्टेंट पर चाय फेंक दी. एक कंटेस्टेंट तो ऐसा भी था जिसने अपने साथी पर यूरिन फेंक दी थी. तो आइए जानते हैं बिग बॉस के इतिहास के 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में-
1. स्वामी ओम पर यूरिन फेंकने का आरोप
बिग बॉस से जुड़े सबसे बड़े विवादों की बात जैसे ही आती है तो सीजन 10 से सबसे पहला नाम स्वामी ओम (Swami Om) का याद आता है. वो पूरे सीजन में अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहे. लेकिन सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब एक टास्क के दौरान उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स बानी जे और रोहन मेहरा पर यूरिन फेंक दी थी. इस घटना के बाद घर में हंगामा मच गया था और सभी कंटेस्टेंट्स स्वामी ओम के खिलाफ हो गए. मामला इतना बढ़ गया कि मेकर्स को बीच में दखल देना पड़ा और आखिरकार उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था.
2. KRK ने रोहित वर्मा पर फेंकी बोतल
बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में भी एक बड़ा विवाद हुआ था. उस सीजन में कमाल राशिद खान (KRK) और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि KRK ने गुस्से में रोहित वर्मा की तरफ बोतल फेंकी थी. हालांकि बोतल सीधे नहीं लगी, लेकिन ये हरकत शो के नियमों के खिलाफ थी।.इसके बाद बिग बॉस ने सख्त कदम उठाते हुए KRK को घर से बाहर कर दिया था. उस समय यह घटना काफी चर्चा में रही थी.
3. पूजा मिश्रा और सिद्धार्थ भारद्वाज की लड़ाई
बिग बॉस सीजन 5 में पूजा मिश्रा (Pooja Mishra) अपने गुस्से की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं थी. शो में उनकी कई लोगों से बहस हुई, लेकिन सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) के साथ उनका झगड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. एक टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल पूरी तरह खराब हो गया. पूजा मिश्रा ने कई बार अपना आपा खोया और उनके डायलॉग "Talk to my hand" तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस लड़ाई ने पूरे सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Winners Explainer: ट्रॉफी जीतने के बाद किसी ने कमाया नाम, तो कोई इंडस्ट्री से हो गया गुमनाम
4. डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी का विवाद
बिग बॉस सीजन 4 (Bigg Boss 4) में डॉली बिंद्रा का नाम सबसे ज्यादा विवादों में रहा. वो घर में आते ही कई कंटेस्टेंट्स से भिड़ गई थीं. लेकिन उनका सबसे चर्चित झगड़ा मनोज तिवारी के साथ हुआ. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि घर में जोर-जोर से चिल्लाने की नौबत आ गई. डॉली का गुस्सा और उनका तेज बोलने का अंदाज उस समय चर्चा का विषय बन गया था. "बाप पे मत जाना" वाला उनका डायलॉग तो आज भी बिग बॉस के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है.
5. सोनाली और अली का थप्पड़ कांड
बिग बॉस के इतिहास का सबसे चर्चित थप्पड़ कांड बिग बॉस 8 (Bigg Boss) में देखने को मिला था, जब अली कुली मिर्जा (Ali Quli Mirza) और सोनाली राउत (Sonali Raut) के बीच झगड़ा हुआ. टास्क के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि सोनाली ने अली को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद घर में हंगामा मच गया था. हालांकि बाद में दोनों ने अपने-अपने पक्ष रखे, लेकिन ये मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा और बिग बॉस के इतिहास में थप्पड़ मारने वाली ये सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया.
6. मधुरिमा तुली और विशाल सिंह
अगर बिग बॉस के सबसे शॉकिंग झगड़ों की बात हो और मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में मधुरिमा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के बीच लगातार लड़ाई देखने को मिलती थी. एक बहस के दौरान मधुरिमा ने गुस्से में विशाल को फ्राइंग पैन से मार दिया था. ये घटना टीवी पर दिखाए जाने के बाद काफी वायरल हुई और इसके बाद मेकर्स ने सख्त कदम उठाया और मधुरिमा को शो से बाहर कर दिया था.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़ककर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'
7. सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज का झगड़ा
बिग बॉस सीजन 13 में एक और लड़ाई काफी फेसम थी, सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की. शुरुआत में दोनों की अच्छी दोस्ती थी, दोनों अक्सर साथ नजर आते थे, लेकिन धीरे-धीरे गेम और टास्क को लेकर उनके बीच मतभेद बढ़ने लगे, छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी और देखते ही देखते दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, दोनों के बीच कई बार जोरदार बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक भी पहुंचा. उनका झगड़ा इतना पॉपुलर हुआ कि बिग बॉस 13 की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में शामिल हो गया.
8. अर्चना गौतम ने पकड़ा शिव का गला
इसके अलावा बिग बॉस 16 में तो अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) का गला ही पकड़ लिया था. दरअसल, दोनों की बहस के दौरान शिव की तरफ से अर्चना से जुड़ी राजनीतिक पार्टी को लेकर कमेंट किया गया, जिसके बाद अर्चना अपना आपा खो बैठीं थी और शिव का गला पकड़ा लिया था. शिव के गर्दन पर खरोंच भी आई थी. इसके बाद फिजिकल वायलेंस की वजह से अर्चना को घर से बाहर कर दिया था, हालांकि बाद में वो वापस आ गई थी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 House Video: कार्निवल थीम, फूड ट्रक और रूम 2X, अंदर से लग्जूरियस है बीबी हाउस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





