'संजय दत्त ने गन पॉइंट पर...', अरशद वारसी ने 'मुन्ना भाई 3' पर दिया बड़ा अपडेट, बताई अंदर की बात
बॉलीवुड में संजय दत्त और अरशद वार्सी की जोड़ी बहुत पॉपुलर मानी जाती है. दोनों ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस.' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' से लेकर कई फिल्मों काम किया है. 'लगे रहो मुन्ना भाई' के बाद कई सालों से इसके पार्ट 3 को लेकर मांग की जा रही है. हालांकि, कई बार खबरें आई है कि इसके पार्ट 3 पर काम चल रहा है. लेकिन इसी रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आ पाई. अब इसी बीच मुन्ना भाई फिल्म में सर्किट का रोल निभाने वाले अरशद वारसी ने पार्ट 3 को लेकर बड़ा हिंट दिया है. जिसके बाद इस बारे में चर्चा बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.
दरअसल एक इंटरव्यू में एक्टर अरशद वारसी ने खुलासा किया कि संजय दत्त ने तीसरा पार्ट बनाने के लिए राजकुमार हिरानी को 'बंदूक की नोक पर' रखा हुआ है. उन्होंने कहा, 'संजू ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है ताकि वे एक और फिल्म बनाएं. बेचारे राजू नेशनल टेलीविजन पर भी गए और बोले, 'संजू, मैं इसे बना रहा हूं, संजू' हर कोई इसे करना चाहता है. मैं बस सच में इसके लिए प्रेयर कर रहा हूं. राजू इस पर सीरियसली काम कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि सब अच्छा होगा.'
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के 10 महीने पूरे, सैलरी-पेंशन और फिटमेंट फैक्टर पर क्या बनी बात? जानें लेटेस्ट अपडेट
8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग से देशभर के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होने का अनुमान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV






