ईरान के खार्ग आइलैंड के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला, 4 अमेरिकी मिसाइल दागे गए
ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइलों से हमला होने की खबर सामने आई है. खार्ग आइलैंड के पास हुए इस हमले से ईरान की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा सकता है.
The post ईरान के खार्ग आइलैंड के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला, 4 अमेरिकी मिसाइल दागे गए appeared first on Prabhat Khabar.
'मेरी पत्नी उनकी वजह से...' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए उनके टेस्ट करियर को लेकर क्या कहा?
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. रेड बॉल क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब समय आ गया है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी व्हाइट से ब्लू जर्सी में अपना रंग बिखेरेंगे. वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज के मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. उससे पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारत के दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी के बार में खुलकर बात की हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा है कि, वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट का गौरव बचा सकते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी को याद करते हुए वैभव के बारे में बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
श्रीकांत ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्हें आगे के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर कोई चीज नहीं बतानी चाहिए. अगर उन्हें सही ढंग से खिलाया जाए तो वो बड़े स्टार बन जाएंगे. वो टेस्ट क्रिकेट को अपना गौरव वापस दिला सकते हैं. उनकी वजह से ही सभी दलीप ट्रॉफी देख रहे हैं. मेरी पत्नी भी उनकी वजह से ही क्रिकेट देख रही हैं'.
श्रीकांत ने आगे कहा कि, 'उसने बहुत अच्छा खेला है. लोग इस लड़के पर शक भी कैसे कर सकते हैं कि वो हायर-लेवल क्रिकेट खेलने के नहीं काबिल है? वो हर लेवल का क्रिकेट खेल सकता है और वो जल्द ही सभी फॉर्मेट में वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाला है. वो रेड-बॉल क्रिकेट में सीधे छक्के मारने की चिंता किए बिना मीडियम पेसरों की धुनाई कर रहा है. वो बॉलरों के साथ खेल रहा है. एक बार जब वो स्टेबल हो जाएगा और अपनी बात साबित कर देगा, तो वो एक अलग लेवल पर होगा. उसने दूसरी इनिंग्स में एक और कीमती पारी खेलकर उनके लिए मैच भी जिताया, लेकिन वो हर समय 90 के फेर में आउट हो रहा है. उसने सिर्फ इस सीजन में पांच सेंचुरी मिस की होंगी'.
Even my wife is watching because of him – Kris Srikkanth’s massive praise for Vaibhav Suryavanshi’s Duleep Trophy 2026 heroics
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 4, 2026
Kris Srikkanth said:
"He's playing outstandingly well. He must be encouraged and never be discouraged. If he's molded properly, he'll be a superstar in… pic.twitter.com/vPilzQBxDy
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026-27 में कमाल का प्रदर्शन किया. वैभव ने दलीप ट्रॉफी में पहले क्वार्टर फाइल और फिर सेमीफाइनल ईस्ट जोन की ओर से खेला. ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम के लिए उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी ने भी कप्तानी की थी. वैभव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्ले से सिर्फ 8 रन बनाए लेकिन बॉल के साथ उन्होंने 2 अहम विकेट भी हासिल किए.
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे. दूसरी पारी में वैभव ने 43 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली. इस पारी में वैभव ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे. अब वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेंगे. ऐसे में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मिस करने वाले हैं.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | दिन | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 13 सितंबर 2026 | रविवार | दिल्ली |
| 2 | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | दिल्ली |
| 3 | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | दिल्ली |
ये भी पढ़ें : जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







