Responsive Scrollable Menu

I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी

नयी दिल्ली, पांच सितंबर आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में 500 से अधिक संस्थागत निवेशक, पेंशन निधियां और पारिवारिक संपत्ति प्रबंधन संस्थाएं शामिल होंगीं। इन निवेशकों के पास कुल 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति प्रबंधन के तहत है। आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद ब्रिक्स के 21 सदस्य एवं साझेदार देशों में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा तथा डिजिटल क्षमता से जुड़ी बैंक योग्य परियोजनाओं के लिए संप्रभु पूंजी और निवेशकों के बीच संपर्क स्थापित करना है। ‘सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट’ (एसडब्ल्यूएफआई) ने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं बदलती व्यापार परिस्थितियों, अमेरिका की शुल्क नीतियों और डॉलर में लेनदेन की बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों के बीच अपनी रणनीतियों को बदल रही हैं।

एसडब्ल्यूएफआई के चेयरमैन एवं आई- ब्रिक्स के प्रमुख सह-चेयरमैन लक्ष्मी नारायणन ने कहा कि शुल्क और प्रतिबंध पारंपरिक व्यापार एवं वित्तीय मार्गों पर दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में निवेश को नए तरीके से दिशा देने के लिए कोषों और मंत्रालयों को सीधे संपर्क की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आईब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ ऐसा समर्पित मंच उपलब्ध करा रहा है।

सम्मेलन में भारत के एकीकृत पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और ब्राजील के पिक्स जैसे राष्ट्रीय त्वरित भुगतान नेटवर्क को जोड़ने तथा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) के बीच अंतर-संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

Continue reading on the app

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश के बीच Indigo की एडवाइजरी, एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस

IndiGo: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। इंडिगो ने यात्रियों को समय से पहले निकलने और फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: बेटियों के आगे कैसे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, जीत के बाद सामने आया भारत का 'मास्टरप्लान'

Shree Charani Statement: भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए एशिया कप में पाकिस्तान को 68 रन से धूल चटाई. भारत की स्पिन चौकड़ी के आगे पाकिस्तान की टीम अपने सबसे छोटे टोटल 55 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद भारत ने नौवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच श्री चरणी ने टीम के 'मास्टरप्लान' का खुलासा किया है. Sun, 6 Sep 2026 16:04:52 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: बिल्डिंग गिरने के बाद चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया? Latest News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T10:41:14+00:00

Iran Nuclear Site Attack | ईरान के न्यूक्लियर बेस पर हमला? Trump | Iran War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T10:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers