मप्र: नर्मदा में नौ होमगार्ड जवानों को ले जा रही मोटरबोट डूबी, सभी सुरक्षित बचाए गए
मप्र: नर्मदा में नौ होमगार्ड जवानों को ले जा रही मोटरबोट डूबी, सभी सुरक्षित बचाए गएGanesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं केले और ड्राई फ्रूट्स के मोदक का भोग, जानें आसान रेसिपी
Ganesh Chaturthi Recipe: गणेश जी को मोदक बेहद प्रिय माने जाते हैं, इसलिए गणेश उत्सव के दौरान घरों में अलग-अलग तरह के मोदक बनाए जाते हैं। अगर इस बार पारंपरिक मोदक से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो केले और ड्राई फ्रूट्स वाला मोदक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसे बनाने के लिए मैदा या ज्यादा चीनी की जरूरत नहीं पड़ती। इस मोदक में केला, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और खजूर जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है, जिससे यह स्वादिष्ट और हेल्दी होने के साथ बनाने में भी आसान है। जानें केले और ड्राई फ्रूट्स मोदक होममेड रेसिपी।
केले और ड्राई फ्रूट्स के मोदक के लिए सामग्री
- 2 पके केले
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए अखरोट
- 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
- 6-8 खजूर, बीज निकाले हुए
- 2 बड़े चम्मच किशमिश
- 1/4 कप सूखा नारियल
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- एक चुटकी जायफल पाउडर, वैकल्पिक
घर पर बनाएं केले वाले मोदक
1. केले तैयार करें
सबसे पहले पके हुए केले को छीलकर एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। ध्यान रखें कि केले में कोई बड़ा टुकड़ा न रह जाए।
2. ड्राई फ्रूट्स भूनें
कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता डालकर हल्का भून लें। इसके बाद किशमिश और कटे हुए खजूर डालकर कुछ मिनट चलाएं।
3. केले का मिश्रण पकाएं
अब इसमें मैश किए हुए केले डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इसमें सूखा नारियल, इलायची पाउडर और चाहें तो थोड़ा जायफल डाल दें।
4. मिश्रण को तैयार करें
मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
5. मोदक का आकार दें
हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और मिश्रण का छोटा हिस्सा लेकर मोदक का आकार दें। चाहें तो इसके लिए मोदक के सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. ड्राई फ्रूट्स से सजाएं
तैयार मोदक के ऊपर बारीक कटे पिस्ते या बादाम लगाएं। इन्हें कुछ देर सेट होने दें और फिर गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
मोदक बनाते समय रखें ये बातें ध्यान
- केले अच्छी तरह पके हुए हों, ताकि मिठास और स्वाद अच्छा आए।
- मिश्रण को धीमी आंच पर ही पकाएं।
- मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो उसे थोड़ा और पकाएं।
- मोदक का आकार देते समय मिश्रण पूरी तरह गर्म न हो।
गणेश उत्सव में बप्पा के लिए अपने हाथों से बनाया भोग त्योहार की खुशी को और खास बना सकता है। इस बार अगर कुछ आसान और अलग बनाना चाहते हैं, तो केले और ड्राई फ्रूट्स के इन मोदक को जरूर ट्राई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत में बनाएं पारंपरिक साबूदाना खिचड़ी, ये खास ट्रिक अपनाते ही स्वाद हो जाएगा दोगुना!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi






