Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ रचने उतरेंगी इतिहास, जानिए किन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें

IND vs PAK : आज भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच खेला जाने वाला है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों भारतीय खिलाड़ी कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आज मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच देंगे. वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. हरमन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही अपने नाम 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगी. इस तरह हरमनप्रीत कौर पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी. उनसे पहले कोई भी कप्तान इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है. 

भारतीय कप्तानी हरमनप्रीत ने अब तक 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है. इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने 87 मुकाबले जीते हैं, जबकि 57 मैचों में टीम को हार मिली है. उनकी कप्तानी के दौरान 5 मुकाबले रद्द हुए हैं. हरमनप्रीत ने भारत के लिए 204 मैचों की 183 पारियों में 4231 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 103 रन है. हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3301 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं.

मंधाना भी बड़ा रिकॉर्ड करेंगी अपने नाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना के पास सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का मौका होगा. वो ऐसा करने से सिर्फ 78 रन दूरे हैं. अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंधाना 78 रन बनाती हैं तो वो न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ देंगी. सूजी बेट्स ने टी20 क्रिकेट में 4758 रन बनाए हैं.  वहीं मंधाना अब तक 173 टी20 मैचों में 4681 रन बनाए हैं.

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बना सकती हैं रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आज के मैच में पाकिस्तान की दो खिलाड़ियों के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. मुनीबा अली इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रचना चाहेंगी. मुनीबा अली 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली छठी पाकिस्तानी महिला बनने से दो मैच दूर हैं. इसके साथ ही मुनीबा एक कैलेंडर साल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने से भी 31 रन दूर हैं. 

भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड 

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.

ये भी पढ़ें : India vs Pakistan : पाकिस्तान की किन 5 खिलाड़ियों से हरमनप्रीत कौर की टीम को होगा खतरा, देखिए इनके खतरानाक आंकड़े

Continue reading on the app

Gujarat Govt: गुजरात में अमित शाह बोले, दुनिया के खिलाड़ियों के लिए बनेगा प्रमुख केंद्र बनेगा प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गुजरात आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में उभरेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों से जुड़ा मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिससे युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे.

अमित शाह ने गुजरात में खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जा रहे माहौल को लेकर कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उनका लक्ष्य गुजरात को ऐसा केंद्र बनाना है, जहां देश और विदेश के खिलाड़ी प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के लिए पहुंच सकें.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने का माध्यम है खेल- शाह

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केवल स्टेडियम बनाना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है. गुजरात में इसी दिशा में काम किया जा रहा है. अमित शाह ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अधिक अवसर देने की जरूरत पर भी जोर दिया. उनका कहना है कि खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित बनाते हैं, बल्कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने का माध्यम भी हैं.

गुजरात खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा- Meu

गुजरात में खेलों के विस्तार से स्थानीय खिलाड़ियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास से राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तर का प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का अनुभव मिल सकेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में गुजरात खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और दुनिया भर के खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाला प्रमुख केंद्र बनेगा. इसके साथ ही राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास जारी रहेंगे.

 

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: हादसे के बाद छात्र ने अपने दोस्त को लेकर जो बताया, सुनकर चौंक जाएंगे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:42:17+00:00

Today's Breaking News: Delhi Building Accident | Satya Niketan Building Collapse | PM Modi | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers