President Droupadi Murmu ने शिक्षकों से वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना जगाने का किया आह्वान
(फाइल फोटो के साथ जारी) नयी दिल्ली, पांच सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की ऐसी पीढ़ियां तैयार करने का शनिवार को आह्वान किया जिनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण हो और जो ‘‘राष्ट्र सर्वोपरि’’ की भावना से आगे बढ़ें। मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लिखे एक लेख में कहा कि विद्यार्थियों को अच्छा व्यक्ति बनाना शिक्षक का पावन कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिकता के पथ पर चलते हुए समृद्धि और यश प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही शिक्षक की सफलता के जीवंत प्रतिमान होते हैं।
उन्होंने कहा कि देश सामाजिक समावेश के साथ विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं चाहूंगी कि विकास यात्रा के इस क्रम में हमारे शिक्षकगण ऐसी पीढ़ियों का निर्माण करें जो हमारी संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझें, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ मानवता के हित में कार्य करें, अंत्योदय के आदर्शों को आत्मसात करें, पर्यावरण और सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण में सक्रिय रहें, व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों में उत्कर्ष प्राप्त करें तथा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से आगे बढ़ें।’’ ‘शिक्षक गढ़ते कल का भारत’ शीर्षक वाले लेख में राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता और अभिभावक बड़े विश्वास के साथ अपने बच्चों को शिक्षकों के पास भेजते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे यह मानकर चलते हैं कि शिक्षक अपनेपन की भावना से बच्चों की सुरक्षा और प्रगति पर ध्यान देंगे।
इस पवित्र आस्था की रक्षा करना प्रत्येक शिक्षक का धर्म है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक की भावना, आचरण और व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चों में भय और आशंका पैदा न हो, उनका मनोबल न टूटे तथा उनमें हीन भावना विकसित न हो। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक यह सुनिश्चित करते हैं कि विद्यार्थी अपने सर्वोत्तम स्वरूप को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन को प्रोत्साहित करना, उनमें जिज्ञासा उत्पन्न करना, प्रश्न करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना, उनकी तर्क और निर्णय क्षमता को विकसित करना तथा उनके स्वतंत्र व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करना शिक्षण के सबसे उपयोगी और प्रेरक आयामों में शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ऐसी प्रेरक शिक्षा से ही सफल उद्यमियों, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, सृजनशील कलाकारों और उभरती चुनौतियों के नवीन समाधान प्रस्तुत करने वाले नागरिकों की पीढ़ियां तैयार होंगी।’’ राष्ट्रपति मुर्मू अपने शिक्षकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए ने कहा कि स्नेही और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों में असीम क्षमता और प्रेरणा का संचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में जीवन की कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने का साहस और बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने का आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाते, बल्कि अपने आचरण और उदाहरण से विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरा सभी देशवासियों से अनुरोध है कि वे निष्ठावान और समर्पित शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान की भावना रखें। मेरी कामना है कि हमारे समर्पित शिक्षकों के योगदान से भारत पढ़े और बहुत आगे बढ़े।
फरहाना भट्ट ने रिजेक्ट किया 'रोडीज 21' का ऑफर? बताई ये वजह, फैंस का टूटा दिल
Farrhana Bhatt Roadies 21 Rejected: बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) इस समय 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं और अपने स्टंट और अदाओं से फैंस का दिल भी जीत रही हैं. फरहाना ने बिग बॉस में भी बहुत अच्छा गेम खेला था, उन्होंने अपने माइंड गेम और यूनिक पर्सनैलिटी की बदौलत फिनाले में जगह बनाई थी और वह बाद में इसकी रनर अप भी बनीं. बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और उनके चाहने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी के बाद रोडीज में देखना चाहते थे लेकिन अब फरहाना ने साफ कर दिया कि वह रोडीज 21 का हिस्सा नहीं होंगी, जिसके बाद उनके फैंस का दिल टूट गया, आइए जानते हैं कि उन्होंने रोडीज ना करने की वजह क्या बताई.
फरहाना भट्टा ने रिजेक्ट किया रोडीज का ऑफर?
फरहाना भट्ट ने 'रोडीज 21' (Rodies 21) में गैंग लीडर बनने को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने रोडीज में एंट्री की अफवाहों पर उस समय रिएक्ट किया, जब उनके फैंस उन्हें रोडीज में देखना चाहते थे. एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कहा कि जो लोग उनसे रोडीज में एंट्री को लेकर पूछ रहे हैं, उन्हें बतानी चाहती हैं कि वह रोडीज 21 में गैंग लीडर के तौर पर नहीं हिस्सा ले रही हैं. उन्हें एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'जो लोग मुझसे 'रोडीज 21' के बारे में पूछ रहे हैं, उनके लिए एक छोटी सी बात है. मैं 'रोडीज़' के इस सीज़न में 'गैंग लीडर' नहीं बनूंगी. 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी पूरी जान लगाने के बाद, मैंने तय किया है कि मैं शारीरिक रूप से मुश्किल और एडवेंचर वाले शो से थोड़ा ब्रेक लूं.'
'एडवेंचर को ना नहीं कह रही हूं'
उन्होंने आगे लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी' में मेरी बहुत सारी एनर्जी, ताकत और इमोशनल लगे और अभी मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा आराम करने, खुद को रिचार्ज करने और दूसरी चीज़ें आज़माने के लिए समय चाहिए. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं हमेशा के लिए एडवेंचर को ना कह रही हूं! मुझे यकीन है कि कोई और समय, कोई और मौका और कोई और चुनौती ज़रूर आएगी. अभी के लिए, मैं शानदार 'गैंग लीडर्स' और पूरी 'रोडीज़' टीम को शुभकामनाएं देती हूं. जाइए और इस सीज़न को यादगार बनाइए! और मेरे फ़ैन्स, मुझे नई चुनौतियों का सामना करते हुए देखने के लिए हमेशा इतने उत्साहित रहने के लिए आपका शुक्रिया. आपका प्यार ही सब कुछ है.'
A little clarification for everyone who’s been asking me about Roadies,
— Farrhana Bhatt (@Farrhana_bhatt) September 4, 2026
No, I won’t be a Gang Leader on this season of Roadies. I’ve decided to take a small break from physically intense and adventure based shows after giving everything I had to Khatron Ke Khiladi.
Khatron has…
क्या फरहाना खुद ने किया रिजेक्ट रोडीज 21 का ऑफर?
फरहाना की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा हो रही है कि फरहाना ने रोडीज का ऑफर ठुकरा दिया है. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में कही भी ऑफर मिलने या उसे ठुकराने का जिक्र नहीं किया है. हालांकि, उनकी पोस्ट को पढ़कर कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पोस्ट कुछ इस तरह लिखी है, जिससे की लगे कि उन्होंने खुद रोडीज का ऑफर ठुकराया है. वहीं, उनके कुछ फैंस उनके इस फैसले से खुश नहीं हैं क्योंकि वह उन्हें रोडीज में गैंग लीडर के तौर पर देखना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने अब साफ कर दिया है कि वह रोडीज का हिस्सा नहीं बनेंगी और इसके साथ ही उन्होंने इन सभी अटकलों और अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है.
रोडीज 21 के नए गैंग लीडर्स को लेकर चर्चा तेज
फरहाना भट्ट इन दिनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में फैंस का दिल जीतती हुईं नजर आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शो में अपना ड्रीम कार स्टंट भी किया था. जिसके बारे में जानकारी सामने आई थी. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उस स्टंट को किस एपिसोड में दिखाया जाएगा. वहीं 'रोडीज 21' को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट बनी हुई है और नए गैंग लीडर्स के बारे में कई तरह की खबरें आ रही हैं. चर्चा है कि करण कुंद्रा शो में वापसी कर सकते हैं और वह प्रिंस नरूला की जगह ले सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नए गैंग लीडर्स के नामों का ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: Miss World 2026: मिस वर्ल्ड का फिनाले कितने बजे होगा शुरू, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







