Responsive Scrollable Menu

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी, पांच सितंबर असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ शनिवार तड़के चलाए गए एक विशेष अभियान में लगभग 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने कहा कि खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के खिलाफ यह कार्रवाई अभी जारी है और गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्धों का पता असम के बाहर भी चला है। इनमें हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में मौजूद लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “शनिवार तड़के से चलाए जा रहे विशेष अभियान में विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में करीब 330 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर पुलिस से जुड़े मामलों को निपटाने का झांसा देकर लोगों को फंसाने, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर और फोन पर लोगों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने जैसी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। सिंह ने कहा, “पुलिस धोखाधड़ी के इस तरह के मामलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Continue reading on the app

सीएम योगी ने टीचर्स डे पर शिक्षकों का किया सम्मानित, बेटियों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा एलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जैसी कई स्कीम चला रहे हैं. इस बीच शनिवार को सीएम योगी ने टीचर्स डे के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के शिक्षकों को सम्मानित किया. इसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और लोगों को संबोधित किया. सीएम योगी ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी.

आदिकाल से ज्ञान का उपासक रहा भारत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया वह देश है जो सृष्टि के आदिकाल से ही ज्ञान का उपासक रहा है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञान की उस विशिष्ट उपासना को उसका स्वरूप जरूर बदला है लेकिन ज्ञान की उस धरोहर का और उसे प्रदान करने वाली विशिष्ट परंपरा रही है. सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी शिक्षा को एक्सक्यूसिव बनाने और शिक्षा की व्यवस्था को ट्रांसपरेंट बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

'नौ साल में यूपी में हुआ बदलाव'

उन्होंने कहा कि आपने पिछले नौ साल के बदलते हुए यूपी को देखा है. आपमें से कोई शिक्षक ऐसा नहीं जिसने नौ वर्ष से पहले उत्तर प्रदेश और पिछले नौ साल में बदलते हुए उत्तर प्रदेश को न देखा हो. सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्सव से पहले उपद्रव होता था, अब कोई ऐसा नहीं कर सकता है, अब उत्तर प्रदेश में शिक्षकों पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता.

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले क्या ये सच नहीं था कि ठेके पर नकल होती थी, बदनाम शिक्षा व्यवस्था होती थी, पहचान का संकट हमारे युवाओं के सामने आता था, यूपी पर प्रश्न खड़ा होता था और भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज कटघरे में घड़ा होता था. सीएम योगी ने कहा कि 2017 में यूपी में शिक्षा की दृष्टि से नए भारत की शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिहाज से उसे टर्निंग पॉइंट कह सकते हैं. हमने जो ठहराव था जो जकड़न थी, उस जकड़न और ठहराव तो तोड़कर भविष्य के हिसाब से कैसे उसे बनाएंगे इस पर फोकस किया.

हर क्षेत्र में बदलाव करने के लिए सरकार कर रही काम

सीएम योगी ने किया हर क्षेत्र में बदलाव करने की दिशा में सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगाई. हमने टीचर को टैलेंट को ट्रांसफोर्मेशन को एक साथ जोड़कर फोकस करते हुए काम किया. सीएम योगी ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले स्कूलों में प्रचुर संसाधन उपलब्ध हों. उन्होंने कहा कि टीचर, ट्रांसफोर्मेशन को हमने जोड़ा इसमें शिक्षक का सम्मान है. इसमें विद्यार्थी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने स्कूलों में वे संसाधन उपलब्ध कराए जिसका अभाव शिक्षक समुदाय महसूस करता था.

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़कर 18 हजार किया गया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में शिक्षा मित्रों का मानदेय सिर्फ 3000 रुपये था, आज 18000 रुपये मिलता है, अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये मिलते हैं लेकिन इसके साथ 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य की सुविधा भी उन्हें दी गई है. अगर कोई घटना-दुर्घटना हो जाए तो सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी उन्हें उपलब्ध कराई गई है. सीएम योगी ने कहा कि बेसिक माध्यमिक शिक्षा से जुड़े हुए सभी शिक्षकों को जिनकी संख्या करीब 15 लाख है.

बालिकों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को जोड़कर ये संख्या काफी है. इन सबको उनके परिवार समेत पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य की सुविधा दी जा रही है. सीएम ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय का  संचालन अब राज्य के 740 विकास खंडों में हो रहा है. अब यहां 6वीं से 12वीं तक बालिकों को शिक्षा मिलती है और उन्होंने होस्टल की सुविधा भी मिलती है.

ये भी पढ़ें: UP Free Scooty Scheme: बेटियों को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, 10 फीसदी कम अंक पर भी लाभ; जानें रानी लक्ष्मीबाई योजना की पूरी डिटेल

सीएम योगी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर बेटी को शिक्षा उपलब्ध हो, शिक्षा की गुणवत्ता हो, उसको सुरक्षा हो, मिशन शक्ति के तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अलग से दिया जाए. 14 हजार दिव्यांग बच्चों को एस्कॉट एलाउंस, 23 हजार से अधिक बालिकाओं को स्टायपेन, और 23 हजार उपकरण और 3000 हजार दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं. 

ये भी पढ़ें: जनता दर्शन में भाई ने बताई बहन की तकलीफ, CM योगी ने बिना किसी देरी के पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तान, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन, दो दशक से अटूट है महारिकॉर्ड

5 captains most runs in ODI: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों का खेल बिगाड़ देता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस चुनौती को ही अपनी ताकत बना लिया. रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग, अर्जुन रणतुंगा और विराट कोहली जैसे महान कप्तानों ने न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व किया, बल्कि कप्तानी के दौरान बल्ले से रनों का अंबार भी लगाया. पोंटिंग की स्थिरता से लेकर धोनी की फिनिशिंग और कोहली की आक्रामकता तक, वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए. Sat, 5 Sep 2026 17:34:15 +0530

  Videos
See all

सरकारी सर्किट हॉउस में पढ़ने लगा नमाज़, नमाजी निकला सपा जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद मोहम्मद उस्मान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:16:52+00:00

सहारनपुर में मजहबी अतिक्रमणपर सियासी रण ! Saharanpur Masjid Bulldozer Action | CM yogi | UP | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers