Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने टीचर्स डे पर शिक्षकों का किया सम्मानित, बेटियों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा एलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जैसी कई स्कीम चला रहे हैं. इस बीच शनिवार को सीएम योगी ने टीचर्स डे के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के शिक्षकों को सम्मानित किया. इसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और लोगों को संबोधित किया. सीएम योगी ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी.

आदिकाल से ज्ञान का उपासक रहा भारत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया वह देश है जो सृष्टि के आदिकाल से ही ज्ञान का उपासक रहा है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञान की उस विशिष्ट उपासना को उसका स्वरूप जरूर बदला है लेकिन ज्ञान की उस धरोहर का और उसे प्रदान करने वाली विशिष्ट परंपरा रही है. सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी शिक्षा को एक्सक्यूसिव बनाने और शिक्षा की व्यवस्था को ट्रांसपरेंट बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

'नौ साल में यूपी में हुआ बदलाव'

उन्होंने कहा कि आपने पिछले नौ साल के बदलते हुए यूपी को देखा है. आपमें से कोई शिक्षक ऐसा नहीं जिसने नौ वर्ष से पहले उत्तर प्रदेश और पिछले नौ साल में बदलते हुए उत्तर प्रदेश को न देखा हो. सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्सव से पहले उपद्रव होता था, अब कोई ऐसा नहीं कर सकता है, अब उत्तर प्रदेश में शिक्षकों पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता.

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले क्या ये सच नहीं था कि ठेके पर नकल होती थी, बदनाम शिक्षा व्यवस्था होती थी, पहचान का संकट हमारे युवाओं के सामने आता था, यूपी पर प्रश्न खड़ा होता था और भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज कटघरे में घड़ा होता था. सीएम योगी ने कहा कि 2017 में यूपी में शिक्षा की दृष्टि से नए भारत की शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिहाज से उसे टर्निंग पॉइंट कह सकते हैं. हमने जो ठहराव था जो जकड़न थी, उस जकड़न और ठहराव तो तोड़कर भविष्य के हिसाब से कैसे उसे बनाएंगे इस पर फोकस किया.

हर क्षेत्र में बदलाव करने के लिए सरकार कर रही काम

सीएम योगी ने किया हर क्षेत्र में बदलाव करने की दिशा में सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगाई. हमने टीचर को टैलेंट को ट्रांसफोर्मेशन को एक साथ जोड़कर फोकस करते हुए काम किया. सीएम योगी ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले स्कूलों में प्रचुर संसाधन उपलब्ध हों. उन्होंने कहा कि टीचर, ट्रांसफोर्मेशन को हमने जोड़ा इसमें शिक्षक का सम्मान है. इसमें विद्यार्थी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने स्कूलों में वे संसाधन उपलब्ध कराए जिसका अभाव शिक्षक समुदाय महसूस करता था.

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़कर 18 हजार किया गया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में शिक्षा मित्रों का मानदेय सिर्फ 3000 रुपये था, आज 18000 रुपये मिलता है, अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये मिलते हैं लेकिन इसके साथ 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य की सुविधा भी उन्हें दी गई है. अगर कोई घटना-दुर्घटना हो जाए तो सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी उन्हें उपलब्ध कराई गई है. सीएम योगी ने कहा कि बेसिक माध्यमिक शिक्षा से जुड़े हुए सभी शिक्षकों को जिनकी संख्या करीब 15 लाख है.

बालिकों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को जोड़कर ये संख्या काफी है. इन सबको उनके परिवार समेत पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य की सुविधा दी जा रही है. सीएम ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय का  संचालन अब राज्य के 740 विकास खंडों में हो रहा है. अब यहां 6वीं से 12वीं तक बालिकों को शिक्षा मिलती है और उन्होंने होस्टल की सुविधा भी मिलती है.

ये भी पढ़ें: UP Free Scooty Scheme: बेटियों को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, 10 फीसदी कम अंक पर भी लाभ; जानें रानी लक्ष्मीबाई योजना की पूरी डिटेल

सीएम योगी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर बेटी को शिक्षा उपलब्ध हो, शिक्षा की गुणवत्ता हो, उसको सुरक्षा हो, मिशन शक्ति के तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अलग से दिया जाए. 14 हजार दिव्यांग बच्चों को एस्कॉट एलाउंस, 23 हजार से अधिक बालिकाओं को स्टायपेन, और 23 हजार उपकरण और 3000 हजार दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं. 

ये भी पढ़ें: जनता दर्शन में भाई ने बताई बहन की तकलीफ, CM योगी ने बिना किसी देरी के पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

Continue reading on the app

'मस्जिद पहले बनी, बाद में कलेक्ट्रेट आया', Saharanpur बुलडोजर कार्रवाई पर Owaisi का तीखा हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 5 सितंबर को सहारनपुर कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद को गिराए जाने की आलोचना की। उन्होंने 1911 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि यह जगह लंबे समय से पूजा-स्थल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि आपका मन किया, आप हमारी मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चला सकते। ओवैसी ने मस्जिद गिराए जाने के बाद मुसलमानों की धार्मिक आज़ादी की सुरक्षा पर सवाल उठाए; यह कार्रवाई सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई थी। X पर एक पोस्ट में उन्होंने पूछा कि क्या धर्म की आज़ादी की संवैधानिक गारंटी अब मुसलमानों पर लागू नहीं होती? ऐसा क्यों है कि कमज़ोर वजहों से हमारे पूजा-स्थलों पर लगातार बुलडोज़र चला दिया जाता है?
 

इसे भी पढ़ें: Kharge विवाद में Zero FIR दर्ज, BJP ने Congress पर ओछी राजनीति का लगाया आरोप


उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी ने मस्जिद के अस्तित्व को साबित करने के लिए 1911 के दस्तावेज़ पेश किए हैं और बताया कि वहाँ एक सदी से भी ज़्यादा समय से लगातार नमाज़ पढ़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह 'इस्तेमाल के आधार पर वक्फ़' (waqf by user) की सही परिभाषा है, जिसे कानून के तहत वक्फ़ के तौर पर सुरक्षा मिली हुई है। ओवैसी ने लिमिटेशन एक्ट और अचल संपत्ति पर कब्ज़े से जुड़े मुद्दों का ज़िक्र करते हुए संपत्ति पर सरकार के दावे को भी चुनौती दी। 

उन्होंने कहा कि लिमिटेशन एक्ट आम तौर पर सरकार को यह छूट नहीं देता कि वह किसी भी दिन अचानक जागे और अचल संपत्ति पर कब्ज़े का दावा कर दे। उन्होंने आगे तर्क दिया कि लंबे समय से चले आ रहे कब्ज़े को कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए: "वहाँ एक सदी से भी ज़्यादा समय से खुला, लगातार और सार्वजनिक कब्ज़ा रहा है। सरकार यह नहीं कह सकती कि यह कब्ज़ा कल ही शुरू हुआ है, इसलिए अगर हम सरकार के तर्कों को मान भी लें, तब भी 'एडवर्स पज़ेशन' (adverse possession) का सिद्धांत लागू होगा।
 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love पर विवाद खत्म! पेंगुइन के इनकार के बाद अब HarperCollins India छापेगा संस्मरण


उन्होंने कहा कि मस्जिद कलेक्टर ऑफिस से पहले बनी थी, "पहले मस्जिद बनी, बाद में कलेक्टर ऑफिस।" ओवैसी ने आगे कहा कि कुछ लोगों को शायद मस्जिद को देखना ही बुरा लगता है। यह उनकी समस्या है, हमारी नहीं। अगर चाहें तो नज़रें फेर लें। सिर्फ़ इसलिए कि आपको खुजली हो रही है, आप हमारी मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चला सकते। मेरी धार्मिक आज़ादी आपकी दया पर निर्भर नहीं है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल फाइनल से बाहर, नंबर 3 पर खेलेंगे इन-फॉर्म देवदत्त पडिक्कल, ट्रम्प कार्ड बनेंगे ये 2 खिलाड़ी

KL Rahul miss duleep trophy final: भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कन्फर्म किया है कि राहुल फाइनल मैच के लिए चेन्नई नहीं पहुंचे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में एन. जगदीशन और रिकी भुई पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, साउथ जोन के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम से जुड़ गए हैं, जिससे फाइनल में टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. Sat, 5 Sep 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

Dal Lake में फंसे पर्यटक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | #DalLake #Srinagar #SDRF #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:11:12+00:00

ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिका का खतरनाक मिसाइल अटैक | Iran US War | Trump | Pickaxe Mountain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers